CSK vs MI, IPL 2022: शुरू में विकेट गिरने से घबरा गये थे रोहित शर्मा, जानें धोनी ने हार के बाद क्या कहा

Mumbai: Ravindra Jadeja, captain of Chennai Super Kings with teammate MS Dhoni after the wicket of Liam Livingstone of Punjab Kings, during match 11 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Chennai Super Kings and the Punjab Kings, at the Brabourne Stadium in Mumbai, Sunday, April 3, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_03_2022_000204A)
CSK vs MI, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि विकेट जैसा भी हो 130 रन से कम के स्कोर का बचाव करना मुश्किल था. मैंने गेंदबाजों से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिये कहा. युवा गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्हें अनुभव के साथ कुछ सीखने को मिल रहा है.
CSK vs MI, IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में चेन्नई को हराने के बाद कहा कि शुरू में जल्दी विकेट गिरने से थोड़े घबरा गये थे लेकिन उन्हें भरोसा था कि वे जीत दर्ज करेंगे. यहां चर्चा कर दें कि आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं.
पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि जब शुरूआत में हमारे विकेट गिरे तो हम थोड़े घबरा गये थे लेकिन भरोसा था कि मैच हम जीतेंगे. वानखेड़े की पिच को हम जानते हैं. शुरूआती विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा (नाबाद 34 रन) ने संभलकर खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. रोहित शर्मा ने कहा कि तिलक ने पहले ही साल में कमाल का प्रदर्शन किया है, उसका जज्बा शानदार है.
Also Read: CSK vs MI, IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, मुंबई इंडियंस ने धोनी का खेल बिगाड़ा
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि विकेट जैसा भी हो 130 रन से कम के स्कोर का बचाव करना मुश्किल था. मैंने गेंदबाजों से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिये कहा. युवा गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्हें अनुभव के साथ कुछ सीखने को मिल रहा है. डेनियल सैम्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. सैम्स ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया.
अंक तालिका में नौंवे और 10वें स्थान की टीमों के बीच के इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टूर्नामेंट में बने रहने की जरा सी उम्मीद भी इस पराजय से खत्म हो गयी. इससे आईपीएल की दो सबसे सफल टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं और दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने के लिये बचे हुए मुकाबले खेलेंगी. पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजों की बदौलत सीएसके को 16 ओवर में 97 रन पर समेट दिया जो उसका इस लुभावनी टी20 लीग में दूसरा न्यूनतम स्कोर है. सीएसके का पिछला न्यूनतम स्कोर 2013 में 79 रन भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




