IPL 2025 Mystery Girl: धोनी के आउट होने पर मिस्ट्री गर्ल नाराज, अब किस बात पर गुस्सा?

Updated:
विज्ञापन
Mystery Girl aaryapriya bhuyan

Mystery Girl aaryapriya bhuyan

IPL 2025 Mystery Girl: आईपीएल 2025 में लगातार दो मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गईं. पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का जलवा भी नहीं दिख रहा है. टीम के प्रदर्शन से चेन्नई के फैन्स भी खासा दुखी हैं. राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई की हार ने फैन्स को तोड़ दिया है. उस मुकाबले में धोनी के आउट होने पर एक महिला फैन्स का रिएक्शन काफी वायरल भी हुआ था. मुकाबले के दो दिन बाद भी उस मिस्ट्री गर्ल का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. हालांकि इसबार उसका गुस्सा धोनी के खराब शॉट सेलेक्शन पर नहीं, बल्कि कुछ और कारण से है. तो आइये जानते हैं आईपीएल की वायरल मिस्ट्री गर्ल के गुस्से का कारण.

विज्ञापन

IPL 2025 Mystery Girl: राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था. फैन्स को उस समय बड़ा झटका लगा, जब धोनी एक खराब शॉट खेलकर, आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. उस मुकाबले को देख रही चेन्नई की एक महिला फैन्स जिसका नाम आर्याप्रिया भुयान है, धोनी से खासा नाराज हुई थी. उसका रिएक्शन सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. मैच के दो दिन बाद आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल एक बार फिर से चर्चा में है. उसका गुस्सा अबतक शांत नहीं हुआ है. इस बार वो सोशल मीडिया को लेकर गुस्से में है.

क्यों गुस्से में है आईपीएल की मिस्ट्री गर्ल?

राजस्थान और चेन्नई के मुकाबले में धोनी के आउट होने पर नाराज होने वाली मीस्ट्री गर्ल आर्याप्रिया भुयान अब एक अन्य कारण से दुखी है. उसने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने गुस्सा का इजहार किया है. उसने लिखा, मेरे नाम से कई अकाउंट बन गए हैं, जो बेवजह कंटेंट पोस्ट कर रहे हैं. उसने इसपर एक्शन लेने की मांग कर दी है.

आर्याप्रिया भुयान की अचानक बढ़ गई फैन फॉलोइंग

आईपीएल की मीस्ट्री गर्ल आर्याप्रिया भुयान की फैन फॉलोइंग में अचानक तेजी आई है. धोनी के आउट होने से पहले इंस्टाग्राम में उसके फॉलोअर 16 हजार के करीब थे. लेकिन धोनी के आउट होने के बाद, उसने जिस तरह से रिएक्शन दिया था, उसके बाद उसके फॉलोअर की संख्या बढ़कर 173 हजार हो गई है. उसने अपने इंस्टाग्राम पर अबतक केवल 9 पोस्ट डाले हैं. लेकिन लोग उसकी अदाओं को खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola