ePaper

IPL 2024: बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी में धुरंधरों की विकेट चटकाएंगे जूनियर तेंदुलकर

Updated at : 13 Mar 2024 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
Arjun Tendulkar balling to Ishan Kishan

Arjun Tendulkar balling to Ishan Kishan

IPL 2024 की तैयारी शुरू हो गई है. वहीं मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों के सामने जूझ रहे हैं.

विज्ञापन

IPL 2024 की तैयारी शुरू हो गई है. सभी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ना शुरू कर दिए हैं वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से पहले नेट्स पर काफी पसीना भी बहा रहे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में भारतीय टीम के पूर्व महान सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं उनकी तेज गेंदबाजों का सामना भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि ईशान किशन, अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों के सामने जूझ रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर की तेज यॉर्कर गेंद पर ईशान जमीन पर गिर गए और वहीं दूसरी गेंद पर वह अपना बचाव करते नजर आए.

IPL 2024: अर्जुन के सामने चारो खाने चित हुए ईशान किशन

वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर  रनअप से भागकर नेट्स की तरफ आते हैं और बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को गेंदबाजी करते हैं. अर्जुन की फेंकी हुई तेज  यॉर्कर गेंद सीधा ईशान किशन के पैरों पर गिरती है. ईशान इस गेंद को समझ नहीं पाते हैं और इस गेंद को खेलने के दौरान गिर जाते हैं. वहीं दूसरी गेंद पर ईशान अपना बचाव करते हुए नजर आते हैं. वीडियो को देखकर आप साफ अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार अर्जुन यदि मुंबई इंडियंस के तरफ से मैच खेलते हैं तो बाकी टीमों के बल्लेबाजों के लिए कितने आक्रमण साबित हो सकते हैं.  

IPL 2024: पिछले सीजन में अर्जुन ने चटकाए थे तीन विकेट

साल 2023 में खेले गए आईपीएल मुकाबले में अर्जुन ने कुल चार मुकाबले खेले थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्जुन ने अपना डेब्यू मैच खेला था. बात दें, आईपीएल 2023 में अर्जुन ने गेंदबाजी के दौरान 30.67 की औसत से तीन विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.36 की रही. इसके अलावा एक पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 13 रन बनाए थे.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola