IPL 2022 Retention: विराट कोहली, एमएस धोनी सहित इन खिलाड़ियों की कट गयी सैलरी, रिटेंशन से हुआ भारी नुकसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2021 5:00 PM

विज्ञापन

रिटेंशन से आईपीएल खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ, तो कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा.

विज्ञापन

IPL 2022 Retention आईपीएल 2022 सबसे अलग होने वाला है. इसमें 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी. जिसके लिए मेगा ऑक्शन कराया जाएगा. मेगा ऑक्शन (ipl mega auction) से पहले सभी 8 पुरानी टीमों रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी है. जिसमें टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है.

रिटेंशन से आईपीएल खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ, तो कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा.


Also Read: IPL 2022 Retention: केएल राहुल से पंजाब किंग्स नाराज, रविंद्र जडेजा के निलंबन को कराया याद

विराट कोहली, एमएस धोनी सहित इन खिलाड़ियों को हुआ रिटेंशन से भारी नुकसान

रिटेंशन से जिन खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ा उसमें सबसे बड़ा नाम चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी हैं. तो अन्य खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली, कोलकाता नाइट राइडर के ऑल राउंडर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सुनील नारायण और आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं.

Also Read: IPL 2022 Retention: रविंद्र जडेजा को पहले रिटेन करने के पीछे एमएस धोनी की बड़ी योजना, CSK के लिए दिया बलिदान

सुनील नारायण को केकेआर ने 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया. जबकि केकेआर से उन्हें 2021 में 8.5 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. नारायण को सबसे अधिक 29 प्रतिशत का नुकसान हुआ है.

उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. उन्हें आरसीबी की टीम ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. जबकि 2021 में उन्हें आरसीबी से 14.25 करोड़ रुपये मिले थे. मैक्सवेल को 23 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा.

उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को भी रिटेन से भारी नुकसान हुआ है. धोनी को चेन्नई ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जबकि 2021 में उन्हें 15 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी. धोनी को 20 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है.

रिटेन से नुकसान उठाने वाले खिलाड़ियों में चौथा नाम विराट कोहली है. जिसे आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. उन्हें 2021 में आरसीबी से 17 करोड़ रुपये की सैलरी दी गयी थी. कोहली को 12 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola