ePaper

पोलार्ड ने जड़ा IPL 2021 का सबसे लंबा SIX, देखते रह गया हैदराबाद का गेंदबाज, देखें VIDEO

Updated at : 18 Apr 2021 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पोलार्ड ने जड़ा IPL 2021 का सबसे लंबा SIX, देखते रह गया हैदराबाद का गेंदबाज, देखें VIDEO

IPL 2021, MI vs SRH Match Highlights : पोलार्ड (Kieron Pollard) आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बल्लेबाज भी बने. इस सूची में आगे रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने MI के लिए 166 छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन

IPL 2021, MI vs SRH Match Highlights : मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के धाकड़ खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) क्रिकेट में अपने बड़े हिट के लिए जाने जाते हैं. मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2010 में खरीदा था और तब से वह टीम का अहम हिस्सा है. किसी भी परिस्थितियों में टीम के लिए रन बनाने वाले पोलार्ड ने शनिवार को भी मुंबई के लिए एक शानदार पारी खेली. पारी की अंतिम दो गेंदों पर दो छक्कों के साथ कीरोन पोलार्ड की 22 गेंदों में 35 रन की पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 150/5 का स्कोर बनाया. वहीं इस मैच में उन्होंने एक रिकॉर्ड भी तोड़ डाला.

https://twitter.com/Pull_Shot/status/1383446967729098752

शनिवार को पोलार्ड ने एक छक्का लगाया जो इतना लंबा था कि जो एमए चिदंबरम स्टेडियम के छत पर जाकर गिरा. पोलार्ड ने SRH के खिलाफ IPL 2021 का सबसे लंबा छक्का जड़ा, जिसकी लम्बाई 105 मीटर थी. पोलार्ड से पहले सबसे लंबा छक्का ग्लेन मैक्सवेल (100 मीटर) ने मारा था. 17 वें ओवर में डेब्यू करने वाले मुजीब उर रहमान की गेंद पर पोलार्ड ने अपनी पहली पारी में छक्का लगाया जो स्टेडियम के छट पर जाकर गिरा.

Also Read: IPL 2021, MI vs SRH: जब मैच के दौरान स्विमिंग करने लगा मुंबई इंडियंस का ये खतरनाक गेंदबाज, साथी खिलाड़ी भी हुए हैरान, वायरल हुआ VIDEO

यहां देखें आईपीएल 2021 में सबसे बड़े छक्के: –

  • पोलार्ड (105 मीटर)

  • ग्लेन मैक्सवेल (100 मीटर)

  • सूर्य कुमार यादव (99 मीटर)

  • मनीष पांडे (96 मीटर)

  • अब्दुल समद (93 मीटर)

बता दें कि पोलार्ड आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले मुंबई इंडियंस बल्लेबाज भी बने. इस सूची में आगे रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने MI के लिए 166 छक्के लगाए हैं. क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के आईपीएल में 200 छक्के लगाने के बाद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ का ही नाम आता है. वहीं शनिवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड की आक्रामक पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस के सर जीत का सेहरा बंधा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola