ePaper

KKR vs RR IPL 2021: राजस्थान को रौंदकर केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में आगे, मुंबई के लिए बढ़ायी मुश्किलें

Updated at : 07 Oct 2021 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
KKR vs RR IPL 2021: राजस्थान को रौंदकर केकेआर प्लेऑफ की दौड़ में आगे, मुंबई के लिए बढ़ायी मुश्किलें

Sharjah: Kolkata Knight Riders players celebrate after winning their Indian Premier League cricket match against Rajasthan Royals, at the Sharjah Cricket Stadium, in Sharjah, UAE, Thursday, Oct. 7, 2021. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI10_07_2021_000204B)

राजस्थान पर बड़ी जीत दर्ज की केकेआर ने प्वाइंट टेबल में भी बड़ी छलांग लगायी है. केकेआर के अब 14 मैचों में 7 जीत और 7 हार के बाद 14 अंक हो गये हैं. जिससे प्लेऑफ में केकेआर ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है और मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी.

विज्ञापन

आईपीएल 2021 के 54 में मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स पर 86 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की. केकेआर ने राजस्थान के खिलाफ पहले 171 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, फिर 16.1 ओवर में राजस्थान की पूरी टीम को 85 रन पर ढेर कर दिया.

राजस्थान पर बड़ी जीत दर्ज की केकेआर ने प्वाइंट टेबल में भी बड़ी छलांग लगायी है. केकेआर के अब 14 मैचों में 7 जीत और 7 हार के बाद 14 अंक हो गये हैं. जिससे प्लेऑफ में केकेआर ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है और मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी. मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे हैदराबाद को बड़े अंतर से हराना होगा.

Also Read: IPL 2021: धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का दिया संकेत, आईपीएल 2022 खेलने पर भी संशय

केकेआर की जीत में शुभमन गिल की 56 रनों की धमाकेदार पारी और शिवम मावी व लॉकी फर्ग्यूसन की बड़ी भूमिका रही. गिल ने 44 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाये, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 35 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाये. दोनों की शानदार पारी के दम पर केकेआर ने 4 विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया.

Also Read: CSK v PBKS IPL 2021: केएल राहुल के तूफान में उड़ा चेन्नई, 6 विकेट से जीता पंजाब

उसके बाद गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. जबकि शिवम मावी ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाये. केकेआर की ओर से शाकिब और चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिये.

राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया ने सबसे अधिक रन बनाये. उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाये. इसके अलावा शिवम दुबे ने 18 रन की पारी खेली. राजस्थान की ओर से इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर एक भी खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छुआ. राजस्थान को 35 रन पर ही 7 झटका लग चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola