CSK v PBKS IPL 2021: केएल राहुल के तूफान में उड़ा चेन्नई, 6 विकेट से जीता पंजाब
IPL 2021 आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने चेन्नई के लक्ष्य को 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर हासिल कर लिया. चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाये थे. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
चेन्नई की लगातार तीसरी हार
प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद चेन्नई की यह लगातार तीसरी हार थी. राजस्थान ने 7 विकेट से हराया, फिर दिल्ली ने 3 विकेट से हराया, फिर पंजाब ने 6 विकेट से धोनी सेना को रौंद डाला. चेन्नई पर धमाकेदार जीत के बाद पंजाब 14 मुकाबलों में 12 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है.
चेन्नई कीओर से शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की
चेन्नई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. शार्दुल ने 3 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिये.
पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. जिससे धोनी की टीम का नंबर वन पर पहुंचने का सपना टूट गया. चेन्नई का आज आखिरी लीग मैच था. 14 मैच खेलकर चेन्नई की टीम 9 मैच जीतकर 18 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही. केएल राहुल की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाया था. राहुल 42 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के लगाकर 98 रन बनाकर नाबाद लौटे.
पंजाब को तीसरा झटका, शाहरुख खान 8 रन बनाकर आउट
राहुल चाहर ने पंजाब को तीसरा झटका दिया. शाहरुख खान को चाहर ने 8 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. शाहरुख ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक छक्का जमाया.
केएल राहुल की तूफानी पारी, 25 गेंदों में जमाया अर्धशतक
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने तूफानी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने 27 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाये हैं और अब भी क्रीज पर जमे हुए हैं.
लॉर्ड शार्दुल की घातक गेंदबाजी, पंजाब को दिया दूसरा झटका
शार्दुल ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में पंजाब को दो झटका दिया. उन्होंने पहले मयंक अग्रवाल को 12 रन पर आउट किया, फिर सरफराज खान को शून्य पर आउट कर दिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए