Live Updates

IPL 2021 DC vs RR: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी दिल्ली, राजस्थान को 33 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल 2021 में पहले डबल हेडर मुकाबले में इस समय दिल्ली और राजस्थान की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस गंवाकर दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और राजस्थान को 155 रनों का लक्ष्य दिया. श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में 43 रन की पारी खेली. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

दिल्ली ने राजस्थान को 33 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 33 रन से हरा दिया है. संजू सैमसन का अर्धशतक बेकार हो गया है. इसके साथ ही 16 अंकों के साथ दिल्ली प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है.

तेवतिया आउट, राजस्थान को छठा झटका

राहुल तेवतिया के रूप में राजस्थान को छठा झटका लगा है. तेवतिया ने 15 गेंद में 9 रन को योगदान दिया. राजस्थान की टीम अब भी जीत से काफी दूर है. दो ओवरों में 50 से ज्यादा रन बनाने होंगे.

राजस्थान के रियान पराग आउट 

रियान पराग के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लगा है. रियान ने 7 गेंद में केवल दो रन बनाए. राजस्थान के लिए यह मैच मुश्किल होते जा रहा है.

डेविड मिलर आउट, राजस्थान को तीसरा झटका

राजस्थान के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर आउट हो गये हैं. राजस्थान की टीम को तीसरा झटका लगा है. मिलर 7 रन बनाकर आउट हुए हैं.

राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा 

यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लगा है. जायसवाल ने मात्र 5 रन बनाए.

राजस्थान को लगा पहला झटका

लिविंगस्टोन के रूप में रूप में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है. लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर आउट हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola