DC vs KKR IPL 2021: दिल्ली को हराकर कोलकाता ने दर्ज की धमाकेदार जीत, फाइनल में पहुंची
DC vs KKR IPL 2021 कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज हुए अहम मुकाबले में कोलकाता ने दिल्ली को हरा दिया है. इसके साथ ही कोलकाता फाइनल में पहुंच गयी है. 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता का मुकाबला होगा.
कोलकाता ने दिल्ली को 3 विकेट से हराया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब 15 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच फाइनल मुकाबला होगा.
कप्तान इयोन मोर्गन आउट, कोलकाता को पांचवां झटका
मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है. कप्तान इयोन मोर्गन आउट हो गये हैं. कोलकाता को इस प्रकार पांचवां झटका लगा है. कोलकाता को जीत के लिए अब 6 गेंद पर 7 रनों की जरूरत है.
दिनेश कार्तिक बोल्ड, कोलकाता को चौथा झटका
कोलकाता को चौथा झटका लगा है. दिनेश कार्तिक बोल्ड हो गये हैं. कार्तिक शून्य पर बोल्ड हुए हैं.
शुभमन गिल अर्धशतक से चूके, कोलकाता को तीसरा झटका
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के रूप में कोलकाता को तीसरा झटका लगा है. गिल 46 रन बनाकर आउट हुए हैं.
नितीश राणा आउट, कोलकाता को दूसरा झटका
नितीश राणा के रूप में कोलकाता को दूसरा झटका लगा है. राणा 13 रन बनाकर आउट हुए
वेंकटेश अय्यर आउट, कोलकाता को पहला झटका
वेंकटेश अय्यर अर्धशतक बनाकर आउट हो गये हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लगा है. अय्यर की जगह बल्लेबाजी करने राणा क्रीज पर आए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए