ePaper

एक परिवार की तरह खेल रही भारतीय टीम, सभी अपनी भूमिका पर खरे उतरे

Updated at : 07 Nov 2023 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
एक परिवार की तरह खेल रही भारतीय टीम, सभी अपनी भूमिका पर खरे उतरे

वनडे विश्व कप में भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है, वह तारीफ के काबिल है. आठ मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाली है. यह सफलता किसी एक खिलाड़ी से नहीं मिली है. भारत के लिए इन सभी मैचों में हीरो निकल कर सामने आए हैं.

विज्ञापन
undefined

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान शानदार फॉर्म में हैं. 442 रन बनानेवाले रोहित तेजी से शुरुआत दिला रहे हैं. रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक, पाकिस्तान के खिलाफ 86, तो इंग्लैंड के खिलाफ 87 रन बनाये हैं. तीन अन्य मैचों में 40-40 से अधिक रन भी बनाये हैं.

undefined

शुभमन गिल

विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 92 रन बनानेवाले शुभमन रोहित के साथ अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं. विश्व कप के बीच के मैच में डेंगू से पीड़ित थे, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है. शुभमन दो अर्धशतक के साथ इस बार 219 रन बनाये हैं.

undefined

विराट कोहली

इस बार दो शतक जड़ चुके कोहली भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बन गये हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन की पारी खेल जीत दिलायी थी, तो न्यूजीलैंड व श्रीलंका के खिलाफ क्रमश: 95 व 88 रन बनाये थे. 543 रन के साथ कोहली भारत की ओर से टॉप स्कोरर हैं.

undefined

श्रेयस अय्यर

अय्यर के आने से भारत के चौथे स्थान की समस्या खत्म हो गयी है. अय्यर यहां पर विकेटों के पतझड़ को रोकने का काम कर रहे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 77, तो श्रीलंका के खिलाफ 82 रन बना कर भारत का संकट टाला था. अय्यर के बल्ले से कुल 293 रन निकले हैं.

undefined

लोकेश राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल सुपरस्टार थे. नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी. उस मैच में भारत ने 2 रन पर 3 विकेट गंवा दिये थे. लोकेश विकेटकीपर की भूमिका में भी बेहतर रहे हैं. अब तक लोकेश 245 रन बनाये हैं.

undefined

सूर्यकुमार यादव

शुरुआती मैचों से बाहर रहे सूर्यकुमार को हार्दिक के चोटिल होने के बाद टीम में वापसी हुई. इंग्लैंड के खिलाफ तेजी से 49 रन की पारी खेली थी. सूर्यकुमार डेथ ओवरों में तेजी से रन बटोर रहे हैं, जिससे भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिल रही है.

undefined

रवींद्र जडेजा

हार्दिक की अनुपस्थिति में रवींद्र जडेजा बेहतर ऑलराउंडर साबित हुए. जडेजा 111 रन बनाये हैं व 14 विकेट भी झटके हैं. बीच के ओवरों में रन रोकने में सफल रहे हैं. इडेन में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट झटक कमर तोड़ दी थी.

undefined

मोहम्मद शमी

हार्दिक की चोट के बाद टीम में आये शमी ने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट झटके थे. इसके बाद के मैचों में शमी को खेलना विरोधियों के लिए मुश्किल हो गया है. सिर्फ चार मैचों में 16 विकेट झटक चुके हैं.

undefined

कुलदीप यादव

इडेन में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 83 रन पर समेटने में कुलदीप की भूमिका अहम रही. कुलदीप ने सात रन देकर दो विकेट झटके. कुलदीप विश्व कप में बीच के ओवरों में निरंतर विकेट निकाल रहे हैं. विश्व कप में कुल 12 विकेट झटके हैं.

undefined

मोहम्मद सिराज

140 से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. बुमराह और शमी जैसे तेज गेंदबाजों के बीच सिराज की भूमिका टीम में कमतर नहीं हुई है. उन्होंने कुल 10 विकेट झटके हैं.

undefined

जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. सात ओवर में एक मेडन डाल कर दो अहम विकेट निकाले थे. बुमराह ने शुरू में विकेट निकाल कर विरोधी टीमों पर दबाव बनाने का काम किया है. उन्होंने अब तक 15 विकेट झटके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola