ePaper

राम मंद‍िर निर्माण पर भावुक हुआ यह भारतीय गेंदबाज, कही ये बड़ी बात

Updated at : 03 Jan 2024 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
राम मंद‍िर निर्माण पर भावुक हुआ यह भारतीय गेंदबाज, कही ये बड़ी बात

इस साल अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर अयोध्या में निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रही हैं. भारतीय पूर्व दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है. जिसे देख वेंकटेश प्रसाद भावुक हो गए और कई बड़ी बात कही.

विज्ञापन
undefined

इस साल अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर अयोध्या में निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रही हैं.

undefined

प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कई जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है.

undefined

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.

undefined

वहीं राम मंदिर को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का एक पोस्ट वायरल हो रहा है.

undefined

वेंकटेश प्रसाद भारत के शानदार पेसर्स में से गिने जाते हैं. वह 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बॉलिंग कोच थे.

undefined

प्रसाद ने X(पूर्व में ट्विटर) में लिखा- मेरी यह आशा और अभिलाषा थी कि मेरे जीवनकाल में राम मंदिर का अभिषेक हो, ये क्या पल है.

undefined

उन्होंने आगे लिखा- न केवल 22 जनवरी को अभिषेक हो रहा है, मेरे जीवन काल में भारत के सबसे महान क्षण में शामिल होने का सौभाग्य मिला है, आमंत्रण के लिए धन्यवाद, जय श्री राम.

undefined

वेंकटेश प्रसाद ने भारत के लिए 33 टेस्ट में 96 विकेट लिए, वहीं 161 वनडे में उनके नाम 196 विकेट हैं.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola