India vs West Indies: 1000वें वनडे में भारत ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर बनाया यादगार

Ahmedabad: India's Rohit Sharma and Ishan Kishan run between wickets during the first ODI cricket match between India and West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Sunday, Feb 6, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI02_06_2022_000249B)
भारत ने अपने1000वें एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया. भारत ने जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को महज 28 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
India vs West Indies स्पिनरों की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा (rohit sharma) की 60 रन की आकर्षक पारी के दम पर भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया. भारत ने अपने 1000वें एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया. भारत ने जीत के लिए मिले 177 रन के लक्ष्य को महज 28 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
भारत ने 2022 में दर्ज की पहली जीत
भारतीय टीम की इस साल की यह पहली जीत है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था. रोहित ने 51 गेंद की पारी में 10 चौके और एक छक्का जड़ा. उन्हें इशान किशन का अच्छा साथ मिला और दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी.
Also Read: India vs West Indies 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा, चहल ने लगाया विकेट का चौका
वाशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज
नये कप्तान रोहित की अगुवाई में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद युजवेन्द्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की फिरकी गेंदबाजी से भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 43.5 ओवर में 176 रन पर समेट दिया. चहल ने 9.5 ओवर में 49 रन देकर चार विकेट लिये जबकि सुंदर ने नौ ओवर में 30 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाये. प्रसिद्ध कृष्णा को दो तो वहीं मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली. वेस्टइंडीज की टीम एक समय 23वें ओवर में 79 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और फैबियन ऐलन ने आठवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला.होल्डर ने 71 गेंद की पारी में चार छक्कों की मदद से 57 रन बनाये.
फिफ्टी जड़ रोहित शर्मा की धमाकेदार वापसी
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने पहले ओवर में ही केमार रोच की गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये. उन्होंने इसके बाद चौथे ओवर में होल्डर और फिर पांचवें ओवर में रोच के खिलाफ चौका जड़ा. दूसरे छोर पर संभल कर बल्लेबाजी कर रहे छठे ओवर में होल्डर के खिलाफ चौका लगाकर अपना हाथ खोला. रोहित ने 10वें ओवर में रोच के खिलाफ दो आकर्षक चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने 12वें ओवर में दो रन लेकर वनडे करियर का अपना 44वां पचासा पूरा किया. अल्जारी जोसेफ ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित को पगबाधा कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलायी.
विराट कोहली ने फिर किया निराश
विराट कोहली ने इसके बाद क्रीज पर कदम रखते ही लगातार दो चौके लगाये लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में रोच को कैच दे बैठे. एक ही ओवर में दो सफलता से वेस्टइंडीज ने वापसी की लेकिन पंत ने क्रीज पर कदम रखते ही चौका और फिर किशन ने छक्का जड़कर दबाव को कम किया. किशन ने लय हासिल करने के बाद एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अकील हुसैन की गेंद पर फैबियन ऐलन को कैच थमा दिया. उन्होंने 36 गेंद में 28 रन बनाये. अगले ही ओवर में पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गये. उन्होंने नौ गेंद में 11 रन बनाये.
सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा की नाबाद पारी
सूर्यकुमार यादव और पदार्पण कर रहे दीपक हुड्डा ने 62 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को ज्यादा मौके दिये बिना आसानी से रन बनाये. सूर्यकुमार ने ऐलन की गेंद पर विजयी चौका जड़ा. उन्होंने 36 गेंद में पांच चौके की मदद से नाबाद 34 रन बनाये तो वहीं हुड्डा ने 32 गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 26 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




