Live Updates

India vs West Indies 1st ODI: भारत ने दर्ज की साल की पहली जीत, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

India vs West Indies 1st ODI भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 6 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने वेस्टइंडीज को पहले 176 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 28 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंदा, चहल ने लगाया विकेट का चौका

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 6 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने वेस्टइंडीज को पहले 176 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 28 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की जीत में युजवेंद्र चहल ने बड़ी भूमिका निभायी. चहल ने 4 विकेट लिये, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिये. प्रसिद्ध कृष्ण ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट चटकाये. भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 60 रन बनाये. जबकि इशान किशन ने 28, ऋषभ पंत ने 11, सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 34 रन और दीपक हुड्डा ने नाबाद 26 रन बनाये.

भारत को 18वें ओवर में चौथा झटका लगा, पंत आउट 

भारत को 18वें ओवर में चौथा झटका लगा. ऋषभ पंत 11 रन बनाकर आउट हुए. पंत ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके जमाये.

भारत को तीसरा झटका, इशान किशन 28 रन बनाकर आउट

भारत को 18वें ओवर में तीसरा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज इशान किशन 28 रन बनाकर आउट हुए. इशान ने 36 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने दो चौके और एक छक्का जमाया.

भारत को दूसरा झटका, रोहित के बाद कोहली भी आउट

भारत को 14वें ओवर की पांचवीें गेंद पर दूसरा झटका लगा. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली भी बहुत जल्द आउट हो गये. विराट कोहली ने 4 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाये. भारत के दोनों चिकेट अल्जारी जोसेफ ने लिये.

भारत को पहला झटका, रोहित शर्मा फिफ्टी जमाकर आउट

टीम इंडिया को 14वें ओवर में पहला झटका लगा. कप्तान रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर आउट हुए. उन्होंने 51 गेंदों का सामना किया, जिसमें 10 चौके और एक छक्का जमाया.

भारत की अच्छी शुरुआत, रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर जमे

वेस्टइंडीज के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा व इशान किशन इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 12 ओवर में बिना विकेट गंवाये 77 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola