Live Updates

Ind vs SA 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Updated:
विज्ञापन

Paarl: South Africa celebrate the wicket of Kunnar Rahul during the first ODI match between South Africa and India in Paarl, South Africa, Wednesday, Jan. 19, 2022. AP/PTI(AP01_19_2022_000202A)

India vs South Africa 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को 31 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना लिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलकर 4 विकेट पर 296 रन बनाया. फिर भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन पर रोक दिया.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 31 रन से हराया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में भारत को 31 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लिया. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर 43 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि बुमराह 14 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन पर ही रोक दिया. भारत की ओर से शिखर धवन ने 79 और विराट कोहली ने 51 रन बनाये. बाकी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया. जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिड़ी, एंडिले फेहलुकवायो, शम्सी ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि मार्कराम और महाराज ने एक-एक विकेट लिये.

भारत को 8वां झटका, भुवनेश्वर कुमार 4 रन बनाकर आउट

भारत को भुवनेश्वर कुमार के रूप में 8वां झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार को शम्सी ने अपना शिकार बनाया. भुवी ने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 4 रन बनाये.

भारत को 7वां झटका, अश्विन 7 रन बनाकर आउट

भारत को आर अश्विन के रूप में 7वां झटका लगा. अश्विन को एंडिले फेहलुकवायो ने अपना दूसरा शिकार बनाया. अश्विन ने 13 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाये.

भारत को 6ठा झटका, वेंकटेश अय्यर आउट

भारत को वेंकटेश अय्यर के रूप में 6ठा झटका लगा. वेंकटेश अय्यर को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया. अय्यर ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल दो रन बनाये.

भारत को 5वां झटका, पंत 16 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा है. ऋषभ पंत 22 गेंदों में 1 चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए.

भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा. अय्यर को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया. अय्यर ने 17 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 17 रन बनाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola