India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ उतरी भारतीय टीम, 100% हिंदू

Updated at : 15 Feb 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Team

भारतीय टीम के खिलाड़ी.

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार आमने-सामने हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भारत 100 फीसदी हिंदू टीम के साथ मैदान पर उतरा है.

विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में आमने-सामने हैं. कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें सभी 11 खिलाड़ी हिंदू हैं. सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. संजू सैमसन को आराम दिया गया है अभिषेक के साथ झारखंड के लाल ईशान किशन पारी की शुरुआत कर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं. तीसरे नंबर पर प्रमोट तिलक वर्मा भी बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं.

आठवें नंबर तक टीम में धाकड़ बल्लेबाज

भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप की बात करें तो नंबर आठ तक धाकड़ बल्लेबाज हैं. तिलक के बाद खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव है. उसके बाद हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह जैसे हार्ड हिटर टीम में शामिल हैं. आठवें नंबर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है. अक्षर हाल के दिनों में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह हैं. अर्शदीप की जगह कुलदीप को पाकिस्तान के खिलाफ मौका दिया गया है. बेंच पर संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, और वॉशिंगटन सुंदर हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडिया (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

क्या कहा कप्तान सूर्या ने

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते थे. हमने यहां नतीजे देखे हैं, और हमने पिछले दो गेम में बैटिंग की है और दोनों गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं, इसलिए हम कुछ भी बदलना नहीं चाहते. बड़े मौके पर. मुझे लगता है कि यह कहना आसान है कि यह बस एक और गेम है, लेकिन यह एक मौका है. ये गेम हमेशा बहुत बड़े दांव वाले होते हैं, लेकिन साथ ही, आपको पता होना चाहिए कि आप क्या करना चाहते हैं. यह ज्यादा जरूरी है. वर्तमान में रहें, अपनी स्किल्स को सपोर्ट करें, अपना गेम आगे बढ़ाएं और जैसे हैं वैसे रहें.

ये भी पढ़ें…

जब टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को दी बहुत बुरी हार, जानें मैच में क्या हुआ?

भारत-पाक लाइव: भारत को पहला झटका, अभिषेक बिना खाता खोले आउट

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola