World Cup 2023: मौका-मौका रिटर्न्स! भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले वायरल हुआ वीडियो, आपने देखा क्या?

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: मौका-मौका रिटर्न्स! भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले वायरल हुआ वीडियो, आपने देखा क्या?

वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने 50 सेकेंड का 8 का वेट प्रोमो लॉन्च किया है. जिसमें भारत की जर्सी में अभिनेत्री शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं. वीडियो में मौका मैन कहता है कि वह चाहता है कि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत को हरा दे.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है. पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. वर्ल्ड कप का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी अभी से इंतजार में हैं. हालांकि यह पहला मौके नहीं है, जब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर खेल प्रेमियों में क्रेज दिख रहा है, बल्कि किसी भी मौके पर जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, ऐसा ही माहौल रहता है. बहरहाल, इस वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले सोशल मीडिया में मौका-मौका की वापसी हो गई है. मौका-मौका का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्टार स्पोर्ट्स ने लॉन्च किया 8 का Wait प्रोमो

दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने 8 का Wait नाम से मौका-मौका ऐड लॉन्च किया है. वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 8वीं जीत दर्ज करने उतरेगी.

Also Read: World Cup 2023: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, तमीम इकबाल बाहर, देखें Full Squad

8 का वेट प्रोमो में क्या है खास

वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान भिड़ंत से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने 50 सेकेंड का 8 का वेट प्रोमो लॉन्च किया है. जिसमें भारत की जर्सी में अभिनेत्री शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं. वीडियो में मौका मैन कहता है कि वह चाहता है कि इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भारत को हरा दे. जिससे वर्ल्ड कप में भिड़ंत का रिकॉर्ड 1-7 हो जाए. मौका-मौका वीडियो में रविंद्र जडेजा भी नजर आ रहे हैं. उन्हें गेंद से विकेट उड़ाते हुए देखा जा सकता है.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023: भारत और पाक मैच को लेकर रांची से अहमदाबाद विमान का किराया बढ़ा, 55,000 है टिकट की कीमत

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रिजल्ट

  • 1992 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 43 रन से हराया

  • 1996 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 39 रन से हराया

  • 1999 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 47 रन से हराया

  • 2003 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

  • 2011 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराया

  • 2015 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 76 रन से हराया

  • 2019 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया (DLS मेथेड से)

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola