World Cup 2023: बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, तमीम इकबाल बाहर, देखें Full Squad

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड शामिल हैं.
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Squad World Cup 2023) का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है. टीम की कमान शाकिब अल हसन को सौंपी गयी है. वर्ल्ड कप टीम में स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल को जगह नहीं मिली है. मालूम हो तमीम कई दिनों से विवाद में चल रहे थे. बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने तमीम को टीम में जगह नहीं दिए जाने के बारे में बताया, हम सभी जानते हैं कि तमीम इकबाल लंबे समय से चोट के कारण परेशान हैं. हमने तमीम के साथ इस पर चर्चा की. उसके बाद ही फैसला लिया गया. उन्होंने आगे कहा, विश्व कप अभियान में हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते.
वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय बांग्लादेश टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास (उप-कप्तान), नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, महेदी हसन , तंजीद हसन, तंजीम हसन, महमुदुल्लाह.
Also Read: अगले विराट कोहली बनना चाहते हैं शुभमन गिल, वर्ल्ड कप 2023 से पहले पूर्व भारतीय स्टार का बड़ा बयान
7 अक्टूबर से बांग्लादेश टीम करेगी वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत
विश्व कप में बांग्लादेश टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को करेगी. धर्मशाला में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत होगी.
Introducing the men in Green and Red for the World Cup. 🇧🇩🏏#BCB | #Cricket | #CWC23 pic.twitter.com/dVy9s4FijA
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 26, 2023
वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें ले रही हिस्सा
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड शामिल हैं.
बांग्लादेश का वर्ल्ड कप में शेड्यूल
-
7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
-
10 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड
-
13 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
-
19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश
-
24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
-
28 अक्टूबर – निदरलैंड बनाम बांग्लादेश
-
31 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
-
6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
-
11 नवंबर – बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया
न्यूजीलैंड ने 2008 के बाद बांग्लादेश में पहली वनडे शृंखला जीती
न्यूजीलैंड ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला 2-0 से जीती. यह 2008 के बाद पहला अवसर है जबकि न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश में वनडे शृंखला जीती. बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.3 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 34.5 ओवर में तीन विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद न्यूजीलैंड ने शनिवार को दूसरे मैच में 86 रन से जीत दर्ज की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










