IND vs NZ: टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने धोनी आएंगे स्टेडियम! माही की एक झलक पाने के लिए फैंस हैं बेताब

Ranchi: Cricketer Mahendra Singh Dhoni arrives at Birsa Munda International Airport from United Arab Emirates (UAE), in Ranchi, Tuesday, November 9, 2021. (PTI Photo)(PTI11_09_2021_000100B)
India vs New zealand 2nd T20: धोनी रांची में हैं और पूरी संभावना है कि शुक्रवार को वह अपने होम ग्राउंड में मौजूद रहेंगे और अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते दिखेंगे.
India vs New zealand 2nd T20: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के शहर रांची में 19 नवंबर को खेले जानेवाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के दूसरे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होनेवाले टी-20 मैच में टीम इंडिया पहली बार महेंद्र सिंह धौनी के बगैर उतरेगी. हालांकि पूर्व कप्तान धौनी अभी अपने गृहनगर रांची में हैं और पूरी संभावना है कि शुक्रवार को वह अपने होम ग्राउंड में मौजूद रहेंगे और अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते दिखेंगे.
धौनी की धरती पर क्रिकेट प्रेमियों ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का भी स्वागत किया़ कीवी खिलाड़ी रांची आकर खुश नजर आ रहे थे. न्यूजीलैंड के नये कप्तान टिम साउदी, मार्टिन गुप्टिल, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल को देख फैंस उत्साहित दिखे़ कीवी खिलाड़ियों ने बस में हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया. वहीं भारतीय खिलाड़ियों का दीदार नहीं होने से निराश प्रशंसकों ने धौनी-धौनी का खूब नारा लगाया़. फैंस किसी तरह खिलाड़ियों को देखने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन सुरक्षा के कारण उन्हें निराश होना पड़ा.
बेसब्र फैंस अपने खिलाड़ियों का दीदार करने के लिए गुरुवार को घंटों पहले बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंच गये थे. टीम इंडिया के सितारों का एयरपोर्ट से बाहर आते ही फैंस ने जमकर चियरअप किया़ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण फैंस खिलाड़ियों का नजदीक से दीदार नहीं कर पाये. दूर से ही अपने मोबाइल में खिलाड़ियों की तस्वीरें कैच करने की कोशिश करते रहे. हालांकि खिलाड़ियों ने फैंस को निराश नहीं किया. बस के अंदर से हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते रहे.
Also Read: India vs New Zealand T20 LIVE Streaming: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




