IND vs NZ: अकेले पूरी टीम इंडिया को आउट करने वाले एजाज पटेल को अश्विन ने दिलाया उनका हक, मिला बड़ा तोहफा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2021 7:11 AM

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट मैच 372 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली.

विज्ञापन
undefined

भारतीय टीम ने सोमवार को न्यूजीलैंड पर रन के लिहाज से सबसे बड़ी, 372 रन से जीत दर्ज कर दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया. इसके साथ ही भारत ने उससे टेस्ट में नंबर वन टीम का ताज भी छीन लिया.

undefined

इस सीरीज पर कब्जा करने के साथ ही भारतीय टीम अब 124 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गयी है. वहीं इस मैच में हार के बाद न्यूजीलैंड 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है. भारत ने 540 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 56.3 ओवर में 167 रन ही बना सकी.

undefined

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के हीरो रहे कीवी गेंदबाद एजाज पटेल. एजाज पटेल अकेले पहली पारी में पूरी भारतीय टीम को समेट दिया था. एजाज ने मैच के पहली पारी में टीम इंडिया के साभी 10 विकेट अपने नाम किए थें. वहीं इस मैच में उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए.

undefined

वहीं मैच के बाद एजाज पटेल के लिए अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ट्विटर से खास सिफारिश की है. भारतीय स्पिनर ने ट्वीट कर कहा है कि एब एजाज को भी ट्विटर में ब्लू टिक मिल जाना चाहिए और उनका अकाउंट वेरीफाई कर दिया जाना चाहिए. फैंस ने भी अश्विन की बात का समर्थन किया है.

undefined

अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा कि डियर ट्विटर, एक पारी में 10 विकेट झटकने के बाद एजाज निश्चित रूप से वेरिफाई अकाउंट के हकदार हैं. अश्विन के इस ट्वीट का फैंस नमे भी समर्थन किया. बाद में ट्वीटर ने भी एजाज के अकाउंट को वेरीफाइ कर दिया और उन्हें ब्लू टिक मिल गया.

undefined

मैच के बाद अश्विन ने एजाज के टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा साइन की गयी एक जर्सी भी उन्हें गिफ्ट की. वहीं मैच में रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर चार विकेट) ने हेनरी निकोल्स को रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola