IND vs ENG Test: और पंत ने एक बार फिर कर दी स्टंप के पीछे गलती, VIDEO देख आप भी नहीं रोक पायेंगे हंसी

**EDS: SCREENSHOT FROM BCCI VIDEO** Chennai: England's Joe Root plays a shot during Day 1 of the first cricket test match between India and England, at MA Chidambaram Stadium in Chennai, Friday, Feb. 5, 2021. (PTI Photo) (PTI02_05_2021_000237B)
India vs England Test Series चेन्नई : भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है. इस बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) काफी सुर्खियों में हैं. एक तो स्टंप के पीछे से उनकी बातचीत उन्हें सुर्खियों में रखती है, वहीं उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पंत बॉल को कैच करने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं. वह भी उस बॉल को जो उनके आस-पास भी नहीं है.
India vs England Test Series चेन्नई : भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है. इस बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) काफी सुर्खियों में हैं. एक तो स्टंप के पीछे से उनकी बातचीत उन्हें सुर्खियों में रखती है, वहीं उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पंत बॉल को कैच करने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं. वह भी उस बॉल को जो उनके आस-पास भी नहीं है.
बात यह है कि आज पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक गेंद ओली पोप के बल्ले से लगकर विकेट के पीछे उछली. पंत को लगा कि वह गेंद उनके सिर के ऊपर हवा में काफी ऊपर गयी है. पंत गेंद को कैच करने की नियत से सिर ऊपर उठाए दूसरी ओर बढ़ते देखे गये. जबकि गेंद उनके पीछे चली गयी थी.
स्लिप में खड़ा फिल्डर गेंद के पीछे भागता देखा जा सकता है. जबकि ऋषभ पंत गेंद की दूसरी ओर भागते कैमरे में कैद हो गये. कई बार आसान सा कैच टपकाने के लिए ऋषभ पंत को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे समय में प्रशंसकों को महेंद्र सिंह धौनी की याद सताने लगती है. पंत की किसी भी गलती पर फैन्स उनकी तुलना धौनी से करते हैं.
अब बात करते हैं पंच के विकेट के पीछे बकबक करने की आदत की. अपने मजेदार कमेंट्स के लिए पंत की कई बार चर्चा होती है. विकेट के पीछे बोलते हुए उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हो जाती है, जिसपर बाद में चर्चा होता है. आज भी बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पंत गेंदबाजों और फिल्डर्स का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं.
Life: Here's an opportunity for you.
Me (Pant):https://t.co/Evm7blpgqa
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) February 6, 2021
पंत विकेट के पीछे से बोलते सुने गये, ‘बस ऐसे ही गेंद डालते रहो, स्टंप के आसपास ही खिलाना है’. इसके साथ ही वे बोलते हुए सुने गये, मेहनत करना पड़ेगा भाई लोग. इसको एक टप्पे पर डालना ही नहीं है. इधर से निकलेगा तो दिक्कत आयेगा. बॉल बनाना पड़ेगा भाई लोग. चलो शाबास बॉडी लैंग्वेज उठाके भाइ लोग.’
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




