Live Updates

ENG vs IND, 3rd ODI Highlights: ऋषभ पंत के शतक से भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज पर कब्जा

Updated:
विज्ञापन

India’s Mohammad Siraj, centre, celebrates with team mates after dismissing England’s Joe Root during the third one day international cricket match between England and India at Emirates Old Trafford cricket ground in Manchester, England, Sunday, July 17, 2022. (AP/PTI)(AP07_17_2022_000104B)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भारत का कब्जा हो गया है. भारत ने टी-20 के बाद वनडे सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली. ऋषभ पंत के शानदार शतक से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पांच विकेट से हराया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने 42.1 ओवर में जीत दर्ज कर इंग्लैंड को हरा दिया. पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीता था. दूसरे वनडे में भारत को 100 रन से हार का सामना करना पड़ा था. भारत की शुरुआत आज भी खराब रही. लेकिन हार्दिक पांड्या ने भी 71 रनों की आक्रामक पारी खेली.

विज्ञापन

भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया

ऋषभ पंत के शानदार शतक के दम पर भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया. हार्दिक पांड्या ने भी महत्वपूर्ण 71 रनों की पारी खेली. भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीत लिया है. पहला मुकाबला भारत ने 10 विकेट से जीता था. उस मैच में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट चटकाये थे. आज हार्दिक पांड्या ने चार विकेट अपने नाम किये.

ऋषभ पंत का शानदार शतक

ऋषभ पंत ने 106 गेंद पर शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 71 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया उसके बाद आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाये.

हार्दिक पांड्या आउट, भारत को पांचवां झटका

धाकड़ बल्लेबाज हार्दिक पांड्या आउट हो गये हैं. उन्होंने टीम के लिए 71 रन बनाये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं. हार्दिक ने 55 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके लगाये. उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की.

ऋषभ पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

हार्दिक पांड्या के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. पंत इस समय 65 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं. उन्होंने हार्दिक के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है. भारत लक्ष्य के करीब पहुंचता दिख रहा है. भारत को जीत के लिए अब 77 रन की जरूरत है.

हार्दिक पांड्या का अर्धशतक

हार्दिक पांड्या ने भारतीय पारी को संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है. पांड्या ने 47 गेंद पर सात चौकों को मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया है. पांड्या उस समय बल्लेबाजी करने आये थे जब भारत का स्कोर 72 पर चार था. उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 80 रनों की साझेदारी कर ली है. 30 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 151 रन है.

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को चौथा झटका

सूर्यकुमार यादव आज बड़ी पारी नहीं खेल पाये. वे ओवर्टन की गेंद पर बटलर के हाथों कैच हो गये. सूर्यकुमार ने 16 रनों की पारी खेली. यादव की जगह बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola