India vs England: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड मुकाबला? पिच से किसे मिलेगी मदद, मैच से पहले जानें सबकुछ

Updated:
विज्ञापन
India vs England: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड मुकाबला? पिच से किसे मिलेगी मदद, मैच से पहले जानें सबकुछ

Lucknow: India’s Shubman Gill inspects the pitch during a practice session ahead of the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI10_28_2023_000381B)

उत्तर प्रदेश IMD के अनुसार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा. जबकि राज्य में 28 और 29 अक्टूबर के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में रविवार को भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगीं. मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में सबकी नजर भारतीय टीम पर होगी. क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी तक भारतीय टीम लगातार पांच मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है. जबकि गत चैंपियन इंग्लैंड को केवल एक मैच में जीत मिली है और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है. मैच से जुड़ी हर जानकारी आपको यहां मिलेगी.

undefined

कब और कहां होगा मैच, कितने बजे होगा टॉस

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस दोपहर 1:30 बजे होना है.

undefined

रविवार को कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम

उत्तर प्रदेश IMD के अनुसार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा. जबकि राज्य में 28 और 29 अक्टूबर के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 और 19 डिग्री के आसपास रहेगा. अगर लखनऊ की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब रहने की संभावना जताई जा रही है.

undefined

कैसा रहेगा इकाना स्टेडियम का पिच

इकाना स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है. यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. यहां अबतक कुल 12 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 3 बार और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 9 बार जीत मिली है. इस मैदान पर स्पिनरों का दबदबा रहा है. वैसे में भारतीय टीम में आर अश्विन की वापसी हो सकती है.

undefined

इकाना स्टेडियम में अबतक एक भी मैच नहीं खेला इंग्लैंड

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम ने एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं. जबकि भारतीय टीम ने भी केवल एक मैच अबतक खेले हैं. जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से हराया था. वैसे में दोनों टीमों के लिए इकाना नया मैदान साबित होगा.

undefined

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, सैम करेन और आदिल राशिद.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola