IND vs ENG 5th T20I LIVE Score : भारत ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया, सीरीज पर 3-2 से कब्जा
IND vs ENG 5th T20i LIVE Score: भारत ने पांचवें और आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर 3-2 से सीरीज पर कब्जा जमाया. भारत के 224 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 188 रन ही बना पायी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने कोहली के नाबाद 80 रनों की पारी के दम पर केवल दो विकेट खोकर 224 रन बनाये. कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 64 रन बनाये. मैच के लाइव अपडेट के लिए prabhatkhabar.com के साथ बने रहें…
इंग्लैंड की ओर से बटलर और मलान ने जमाया अर्धशतक
इंग्लैंड की ओर से बटलर और मलान ने शानदार अर्धशतक जमाया. दोनों ने 130 रनों की लंबी साझेदारी निभायी. बटलर ने 34 गेंदों में 4 छक्के और दो चौकों की मदद से 52 रन बनाये. जबकि मलान ने 46 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्का और 9 चौकों की मदद से 68 रन बनाये.
शारदुल ठाकुर ने चटकाये 3 विकेट
शारदुल ठाकुर ने टीम इंडिया की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट लिये. उन्होंने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 2 विकेट लिये. पांड्या और नटराजन ने एक-एक विकेट लिये. टीम इंडिया ने एक रन आउट भी किया.
भारत ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया, सीरीज पर 3-2 से कब्जा
भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर पांचवें और आखिरी टी20 मैच के साथ-साथ सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा कर लिया है. भारत के 224 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 188 रन ही बना पायी.
इंग्लैंड को 8वां झटका, भारत जीत से केवल 2विकेट दूर
इंग्लैंड की टीम को 8वां झटका लगा है. टी नटराजन ने पंत हाथों स्टोक्स को 14 रन पर आउट कराया. इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर इस समय 174 रन है. जबकि उसके पास केवल 3 गेंदें शेष बची हैं. इसी ओवर में जोफ्रा ऑर्चर रन आउट हुए.
इंग्लैंड को पांचवां झटका, एक रन बनाकर मॉर्गन आउट
इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है. कप्तान इयोन मॉर्गन एक रन बनाकर आउट हो गये.
इंग्लैंड को चौथा झटका, एक ही ओवर में दो बल्लेबाज आउट
शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट कर इंग्लैंड को बहुत बड़ा झटका दिया है. पहले बेयरस्टो को पेवेलियन भेजने के बाद शार्दुल ने पैर जमा चुके मलान को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए