IND vs AUS: तीसरे दिन रेड्डी का वार, शतक ठोक कर मचाया तहलका, भारत ने की मैच में वापसी

Updated:
विज्ञापन

Nitish Kumar Reddy

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल शुरू किया. कल के नाबाद ऋषभ पंत 28 रन बनाकर आउट हो गए.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है. कल 27 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 11वां शतक लगाया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 164 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. आज 28 तारीख को भारतीय टीम ने अपनी पारी शुरू की. आज का पूरा दिन नीतीश कुमार रेड्डी के नाम पर रहा. उन्होंंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया. भारतीय बल्लेबाजों ने आज केवल 4 विकेट गंवाए और अपनी पारी में 194 रन जोड़े. तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण रोके जाने तक भारत 9 विकेट पर 358 रन बना चुका है.

विकेट फेंककर गए ऋषभ पंत

कल के स्कोर 164 रन में भारतीय टीम ने 27 रन जोड़े थे कि ऋषभ पंत एक बार फिर अपना विकेट फेंककर आउट हो गए. पंत ने 37 गेंदों पर 3 चौके पर 28 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी बैटिंग करने उतरे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. पहले उन्होंने जडेजा के साथ 30 रन की साझेदारी की, उसके बाद वाशिंगटन सुंदर के साथ रिकॉर्ड 127 रन की साझेदारी की. जडेजा 51 गेंद पर 17 रन बनाए, जबकि सुंदर ने भी 50 रनों का योगदान दिया. सुंदर के आउट होने के बाद बुमराह बैटिंग करने उतरे, लेकिन वे भी तुरंत आउट हो गए.

रेड्डी का शानदार शतक

बुमराह के आउट होने के बाद ऐसा लगा कि रेड्डी को शतक पूरा करने में समस्या हो सकती है, लेकिन रेड्डी आज सचमुच ‘पुष्पा’ वाले मूड में थे. 99 रन के स्कोर पर उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया. रेड्डी ने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छ्क्का लगाया. दिन के आखिरी सेशन में नीतीश रेड्डी (176 गेंद 105 रन) और मोहम्मद सिराज (7 गेंद 2 रन) अविजित लौटे.

विकेट के लिए तरसते रहे ऑसट्रेलियाई गेंदबाज

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह विकेट के लिए तरसते नजर आए. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क समेत सभी गेंदबाजों ने काफी प्रयास किया लेकिन रेड्डी को डिगा नहीं पाए. तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट खोए. जिसमें दो विकेट नाथन लियोन ने लिए जबकि 1-1 विकेट पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड के हिस्से आया.

मैं झुकेगा नहीं! नीतीश रेड्डी ने फिफ्टी जड़कर पुष्पा स्टाइल में मनाया जश्न, Video  

सीरीज में 1-1 से बराबरी, चौथे मैच में दांव पर सम्मान और फाइनल का चांस

भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब तक 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं. पहला मैच भारत ने 295 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था. ब्रिसबेन में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ रहा था. चौथा टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. एक ओर भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दांव पर लगा है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया लगातार चार बार से यह ट्रॉफी हारता आ रहा है. ऐसे में इस मैच में रोमांच अपने चरम पर है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

न झुकेगा न रुकेगा! नीतीश रेड्डी का ऐतिहासिक शतक, चौथे टेस्ट में भारत को कराई वापसी

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola