न झुकेगा न रुकेगा! नीतीश रेड्डी का ऐतिहासिक शतक, चौथे टेस्ट में भारत को कराई वापसी
Nitish Kumar Reddy Century. Image: Social Media
IND vs AUS: नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया. चौथे टेस्ट में उन्होंने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय की ओर से सबसे ज्यादा रन भी बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है. Nitish Kumar Reddy Century
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे को शुरू हुए इस मैच में भारतीय टीम की कश्ती को बचाने वाले बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी रहे. उन्होंने भारत को पहले फॉलोऑन से बचाया. फिर मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर अर्द्धशतक पूरा किया. इसके लिए रेड्डी ने 81 गेंदें लीं. पचासा पूरा करने के बाद रेड्डी पुष्पा स्टाइल में सेलीब्रेट करते भी दिखाई दिए. अपनी इसी पारी को आगे बढ़ाते हुए मैच में उन्होंने चौके के साथ अपना पहला शतक पूरा कर लिया है.
नीतीश रेड्डी मैच के तीसरे दिन आज शनिवार को ऋषभ पंत के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे. ऋषभ पंत 191 रन पर सातवें विकेट के रूप में आउट हो गए. भारत इस परिस्थिति में फॉलोऑन से 83 रन पीछे था. लेकिन इस सीरीज में भारत के निचले क्रम का आधार रहे रेड्डी ने पारी को बखूबी संभाला और 172 गेंद पर 100 रन पूरा किया. रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला है. डेब्यू सीरीज के चौथे टेस्ट में यह उनका पहला शतक है. नीतीश ने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया.
सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नीतीश ने चार मैचों की पांच पारियों में 179 रन बनाए थे. उन्होंने पहले मैच में 41, 38* दूसरे मैच में 42, 42 और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 16 रन बनाए थे. तीन मैचों में रेड्डी ने 3 विकेट भी झटके हैं. अब इस मैच में शतक ठोककर उन्होंने अपनी पोजीशन पक्की कर ली है. भारतीय टीम एक तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या के बाद दूसरा ऑलराउंडर खोज निकाला है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की खोज नीतीश ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बना दिया है. 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अनिल कुंबले का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में सबसे युवा भारतीय के रूप में शतक लगाने के मामले में भी तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
चौथे टेस्ट में कराई भारत की वापसी
चौथे टेस्ट की बात करें तो भारत ने खेल के तीसरे दिन पूरी तरह अपना नियंत्रण बनाए रखा है. ऋषभ पंत और जडेजा 221 रन के स्कोर पर आउट होकर लौट गए. नाजुक मौके पर रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारत को फॉलोऑन से बचाया और साथी ऑस्ट्रेलिया की लीड को भी 150 रन से कम पर ले आए. सुंदर और रेड्डी ने 127 रन की अद्भुत साझेदारी की. सुंदर ने भी 50 रन पूरे किए. लेकिन 50 के स्कोर पर ही नाथन लियोन की गेंद पर वे स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट हो गए. फिलहाल भारत 9 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाकर खेल रहा है.
मैं झुकेगा नहीं! नीतीश रेड्डी ने फिफ्टी जड़कर पुष्पा स्टाइल में मनाया जश्न, Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










