ePaper

मैं झुकेगा नहीं! नीतीश रेड्डी ने फिफ्टी जड़कर पुष्पा स्टाइल में मनाया जश्न, Video  

Updated at : 28 Dec 2024 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar Reddy

Nitish Kumar Reddy Fifty in 4th Test. Pushpa Style Celebration

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच में नाजुक मौके पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक पूरा कर लिया है. अपना शतक पूरा करने के बाद रेड्डी ने पुष्पा स्टाइल में सेलीब्रेट किया. Nitish Kumamr Reddy Fifty.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच में नाजुक स्थिति में नीतीश रेड्डी ने शानदार पारी खेली है. एक समय पर 191 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए रेड्डी संकटमोचक बन कर आए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में अपनी पहली फिफ्टी जड़ दी है. रेड्डी ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका जमाया. इसके बाद पुष्पा स्टाइल में बल्ले से ही इशारा किया, कि मैं झुकेगा नहीं. उनकी इस पारी की बदौलत भारत फॉलोऑन टालने में भी सफल रहा. 

नीतीश कुमार रेड्डी उस समय उतरे जब भारत ने अपने शीर्ष क्रम के सभी टॉप बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इस सीरीज में निचले क्रम पर शानदार लय में चल रहे रेड्डी ने एक बार फिर जबरदस्त पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट टीम की गर्दन पर फॉलोऑन की लटक रही तलवार को तोड़ दिया. उन्होंने 81 गेंद पर मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका जड़कर अपने पचास रन पूरे किए. यह नीतीश का टेस्ट मैचों में पहला अर्द्धशतक है. उन्हें इसी सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था. उन्होंने पूरे सीरीज में कई बार 40 रन का आंकड़ा पार किया था, लेकिन उससे ज्यादा अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए थे. इस बार मौका मिलने पर उनके बल्ले ने आकर्षक पारी दिखाई. उनके शानदार शॉट और सेलीब्रेशन को देखकर कमेंटेटर भी चहक उठे.

नीतीश रेड्डी ने पहले जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी की. लेकिन 17 रन के निजी स्कोर पर जडेजा आउट हो गए. उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे वाशिंगटन ने रेड्डी का भरपूर साथ निभाया. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 100 रन की अद्भुत साझेदारी की है. रेड्डी ने एक ओर पचास रन पूरा करने के बाद और भी तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया तो दूसरी ओर सुंदर ने भी धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी का परिचय दिया है. इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत के फॉलोऑन के खतरे को भी टाल दिया है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola