IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हराया, कोहली ने जड़ा विराट शतक
India vs Afghanistan, Asia Cup 2022 Highlights: एशिया कप 2022 के सुपर चार मुकाबले में आज टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 213 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर केवन 11 रन ही बना सकी. विराट कोहली ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का प्रदर्शन किया. भुवनेश्वर ने चार ओवर में चार रन देकर पांच विकेट चटकाये.
भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया
टीम इंडिया ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए एशिया कप के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली के नाबाद 122 रन और केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी. भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में चार रन देकर पांच विकेट चटकाये.
अफगानिस्तान को आठवां झटका
अफगानिस्तान को आठवां झटका लगा है. मुजीब उर रहमान को रविचंद्रन अश्विन ने आउट कर दिया है. मुजीब ने 13 गेंद पर 18 रन की पारी खेली. मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में है.
अफगानिस्तान के सात बल्लेबाज आउट
अफगानिस्तान के सात बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं. भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में मात्र चार रन देकर पांच विकेट चटकाये हैं. एक सफलता अर्शदीप सिंह को मिली है. दीपक हुड्डा ने भी एक विकेट अपने नाम किया है. अफगानिस्तान 54 रन पर की सात विकेट खो चुका है.
अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका, नजीबुल्लाह आउट
नजीबुल्लाह जदरान शून्य पर आउट हो गये हैं. भुवनेश्वर कुमार ने ही चौथा विकेट चटकाया. नजीबुल्लाह शून्य पर आउट हुए.
करीम जनत आउट, अफगानिस्तान को तीसरा झटका
करीम जनत दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार को तीसरी सफलता मिली है. भुवनेश्वर की गेंद पर विराट कोहली ने स्लिप में उनका कैच पकड़ा.
रहमनुल्लाह आउट, अफगानिस्तान को दूसरा झटका
दूसरे सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज भी आउट हो गये हैं. भुवनेश्वर कुमार ने उनको बोल्ड कर दिया. अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए