IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, सूर्यकुमार को कमान, रिंकू को भी मौका

Updated:
विज्ञापन
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, सूर्यकुमार को कमान, रिंकू को भी मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर, 2023 से शुरू होने वाली 5 मैचों की सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है. जबकि रुतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. विशाखापत्तनम में 23 नवंबर, 2023 से शुरू होने वाली 5 मैचों की सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है, जबकि रुतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है.

रुतुराज गायकवाड़ होंगे उपकप्तान

भारत को हराकर विश्व एकदिवसीय चैंपियन बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ मेजबान टीम के उप कप्तान होंगे. भारत ने विश्व कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टी20 शृंखला के लिए चुना है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन और सूर्यकुमार शामिल हैं.

भारतीय टीम में रिंकू सिंह की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में रिंकू सिंह को भी मौका दिया गया है. इसके अलावा भारतीय टीम में जितेश शर्मा को विकेट कीपर बनाया गया है.

Also Read: सूर्यकुमार यादव ने लिया लोगो का इंटरव्यू , भेष बदलकर निकले सड़कों पर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार.

श्रेयस अय्यर आखिरी दो मैच में होंगे टीम के उप कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. श्रेयस अय्यर रायपुर और बेंगलुरु में आखिरी दो टी20I के लिए उप-कप्तान के रूप में टीम में शामिल होंगे.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 23 नवंबर, विशाखापत्तनम

दूसरा टी20 मैच- 26 नवंबर, तिरुवनंतपुरम

तीसरा टी20 मैच- 28 नवंबर, गुवाहाटी

चौथा टी20 मैच – 1 दिसंबर, रायपुर

पांचवां और आखिरी टी20 मैच- 3 नवंबर, बेंगलुरु

वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के मुख्य कोच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि नियमित मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को आराम दिया जाएगा. इसके अलावा वर्ल्ड कप 2023 के समापन के साथ तकनीकी रूप से उनका कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है. भारत की हार के बाद जब राहुल द्रविड़ से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, उनके पास अभी समय नहीं हैं, क्योंकि वो अभी खेलकर आए हैं. मैं अभी विश्व कप पर पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रीत रखा था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola