ICC Annual Ranking: आईसीसी ने अपनी वार्षिक रैंकिंग जारी कर दी है. आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताज़ा वार्षिक रैंकिंग अपडेट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट प्रारूप में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि भारत वनडे और टी20आई दोनों प्रारूपों में नंबर एक स्थान पर काबिज है. भारत को दो टेस्ट सीरीज में हार का नुकसान झेलना पड़ा है. अब वह टॉप 3 से भी नीचे हो गई है. हालांकि वनडे और टी20 में टीम इंडिया का झंडा बुलंद है और वह नंबर वन पोजीशन पर काबिज है.
यह रैंकिंग मई 2024 तक खेले गए मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो वर्षों के मैचों को 50 प्रतिशत वेटेज देकर तैयार की गई है. मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 126 अंकों की रेटिंग के साथ टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, हालांकि उनकी बढ़त 15 अंकों से घटकर 13 अंक रह गई है. इंग्लैंड ने उल्लेखनीय छलांग लगाई है. अब 113 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. दक्षिण अफ्रीका (111) और भारत (105) क्रमशः एक-एक स्थान फिसलकर तीसरे और चौथे पायदान पर आ गए हैं. भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के साइकल में आखिरी दो सीरीज- न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से गंवा बैठा था, जिसकी वजह से भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है.
न्यूजीलैंड पांचवें, श्रीलंका छठे, पाकिस्तान सातवें, वेस्टइंडीज आठवें, बांग्लादेश नौवें और जिम्बाब्वे दसवें स्थान पर बने हुए हैं. टेस्ट रैंकिंग में केवल 10 टीमें शामिल हैं, क्योंकि आयरलैंड को रैंकिंग में आने के लिए अगले 12 महीनों में कम से कम एक और टेस्ट मैच खेलना होगा, जबकि अफगानिस्तान को सूची में जगह बनाने के लिए तीन और टेस्ट मैच खेलने होंगे.
ICC टेस्ट रैंकिंग 2025- टॉप 10 टीमें
रैंक | टीम | रेटिंग पॉइंट्स |
---|---|---|
1 | ऑस्ट्रेलिया | 126 |
2 | इंग्लैंड | 113 |
3 | साउथ अफ्रीका | 111 |
4 | भारत | 105 |
5 | न्यूजीलैंड | 95 |
6 | श्रीलंका | 87 |
7 | पाकिस्तान | 78 |
8 | वेस्टइंडीज | 73 |
9 | बांग्लादेश | 62 |
10 | आयरलैंड | 30 |
ICC वनडे रैंकिंग 2025 में भारत का जलवा बरकरार
वनडे प्रारूप में भारत ने अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत की है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के बाद अपनी रेटिंग 122 से बढ़ाकर 124 कर ली है और पहले स्थान पर बना हुआ है. न्यूजीलैंड, जो चैंपियंस ट्रॉफी का उपविजेता रहा, अब दूसरे स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर खिसक गया है. श्रीलंका ने हाल के महीनों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच अंकों की बढ़त के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया है.
वहीं पाकिस्तान एक अंक की बढ़त के साथ पांचवें, जबकि दक्षिण अफ्रीका चार अंकों की गिरावट के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है. अफगानिस्तान ने भी चार अंकों की वृद्धि के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया है. इंग्लैंड को चार अंकों का नुकसान हुआ है और वह आठवें स्थान पर खिसक गया है. वेस्टइंडीज ने पांच अंकों की बढ़त के साथ नौवां स्थान हासिल किया है, जबकि बांग्लादेश चार अंकों की गिरावट के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गया है. अन्य टीमों में अमेरिका (USA) ने सबसे बड़ी रेटिंग वृद्धि करते हुए छह अंकों की बढ़त हासिल की है और 15वें स्थान पर बना हुआ है. ओमान ने कनाडा को पछाड़कर 16वां स्थान हासिल किया है.
ICC वनडे रैंकिंग 2025- टॉप 10 टीमें
रैंक | टीम | रेटिंग पॉइंट्स |
---|---|---|
1 | भारत | 124 |
2 | न्यूजीलैंड | 109 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 109 |
4 | श्रीलंका | 104 |
5 | पाकिस्तान | 104 |
6 | साउथ अफ्रीका | 96 |
7 | अफगानिस्तान | 91 |
8 | इंग्लैंड | 84 |
9 | वेस्टइंडीज | 83 |
10 | बांग्लादेश | 76 |
ICC T20I रैंकिंग 2025 में भी भारत टॉप पर
टी20आई प्रारूप में भारत शीर्ष पर बना हुआ है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के साथ उसकी बढ़त 10 से घटकर 9 अंक रह गई है. भारत ने टी20 विश्वकप जीतने के बाद श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार जीत दर्ज की, जिसका उसे फायदा मिला है. इंग्लैंड तीसरे, न्यूजीलैंड चौथे, वेस्टइंडीज पांचवें और दक्षिण अफ्रीका छठे स्थान पर हैं. श्रीलंका ने पाकिस्तान को पछाड़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया है, जबकि पाकिस्तान अब आठवें स्थान पर खिसक गया है. इस प्रारूप में कनाडा ने नौ रेटिंग अंक अर्जित कर शीर्ष 20 में प्रवेश किया है.
ICC T20I रैंकिंग 2025- टॉप 10 टीमें
रैंक | टीम | रेटिंग पॉइंट्स |
---|---|---|
1 | भारत | 271 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 262 |
3 | इंग्लैंड | 254 |
4 | न्यूजीलैंड | 249 |
5 | वेस्टइंडीज | 246 |
6 | साउथ अफ्रीका | 245 |
7 | श्रीलंका | 235 |
8 | पाकिस्तान | 228 |
9 | बांग्लादेश | 225 |
10 | अफगानिस्तान | 223 |
इन टीमों के साथ ही बहामास और एस्टोनिया जैसे देश भी बड़े सुधारकर्ता बनकर उभरे हैं, जहां बहामास आठ स्थान ऊपर चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गया है और एस्टोनिया सात स्थान ऊपर चढ़कर 61वें स्थान पर. इस बार की वार्षिक अपडेट में पहली बार टी20आई रैंकिंग में 100 टीमें शामिल की गई हैं. यह रैंकिंग केवल उन्हीं टीमों के लिए तैयार की गई है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में कम से कम आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. मूल टी20आई रैंकिंग 2019 में शुरू हुई थी, जिसमें केवल 80 टीमें शामिल थीं.
इन्हें भी पढ़ें:-
जिंदगी और मौत से जूझ रहा पिता और बेटा IPL 2025 में लगा रहा चौके-छक्के, सिंह के जज्बे की दास्तां
IPL 2025: ‘दिग्गज को फोन लगाओ, वीडियो देखो…’ फॉर्म से त्रस्त ऋषभ पंत को सहवाग की नसीहत
‘वैभव की तरह शतक मत बनाना’, आयुष म्हात्रे को कैरियर की शुरुआत में ही किसने दी ये सलाह