IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया, 3-0 से वनडे सीरीज पर किया कब्जा
IND vs ZIM : भारत – जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने जिम्बाब्वे को 290 रनों का लक्ष्य दिया. जिम्बाब्वे 13 रनों से पीछे रह गया. भारत ने आखिरी मुकाबला भी जीत लिया. शुभमन गिल ने शतक जड़ा है. गेंदबाजी विभाग से आज प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को नहीं मिली. जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा ने शानदार शतक जड़ा. एक समय लग रहा था कि जिम्बाब्वे मैच जीत जायेगा, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने रजा को आउट कर दिया.
भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराया
भारत ने जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया है. शुभमन गिल के शानदार शतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाये. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 276 रन पर ऑलआउट हो गयी. शार्दुल ठाकुर ने सिकंदर रजा का महत्वपूर्ण विकेट लिया जो शतक बनाकर खेल रहे थे. अवेश खान ने तीन विकेट चटकाये. दीपक चाहर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले.
सिकंदर रजा शतक जड़कर आउट
सिकंदर रजा ने शानदार शतक जड़ा लेकिन आखिरी समय में वे आउट हो गये. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 95 गेंद पर 115 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के जड़े हैं.
ब्रेड एवंस आउट, जिम्बाब्वे को आठवां झटका
ब्रेड एवंस 28 रन बनाकर आउट हो गये हैं. जिम्बाब्वे को आठवां झटका लगा है. जिम्बाब्वे को 12 गेंद पर जीत के लिए 17 रनों की जरूरत है.
ल्यूक जोंगवे आउट, जिम्बाब्वे को सातवां झटका
जिम्बाब्वे को सातवां झटका लगा है. ल्यूक जोंगवे आउट हो गये हैं. कुलदीप यादव की गेंद पर शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा.
जिम्बाब्वे को छठा झटका, रयान बर्ल आउट
रयान बर्ल आठ रन बनाकर आउट हो गये हैं. जिम्बाब्वे को छठा झटका लगा है. दीपक चाहर की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा. बर्ल ने 15 गेंद का सामना किया.
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी
जिम्बाब्वे के पांच विकेट गिर चुके हैं. टीम 29 ओवर में 127 रन बना चुकी है. अक्षर पटेल को दो सफलता मिली है. दीपक चाहर, अवेश खान और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाये हैं. जिम्बाब्वे को जीत के लिए अब भी 163 रन चाहिए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए