ePaper

IND vs SL: आखिरी टी20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, सैमसन पर लटकी तलवार

Updated at : 30 Jul 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL: आखिरी टी20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, सैमसन पर लटकी तलवार

India vs Sri Lanka 3rd T20I

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला मंगलवार को शाम सात बजे से खेला जाना है. भारत इस मुकाबले को जीतकर 3 मैचाें की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह बड़ी जीत होगी.

विज्ञापन

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला मंगलवार को शाम सात बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका पर टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम में कुछ बदलाव की भी संभावना है. शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की वजह से दूसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया था. सैमसन यशस्वी जायसवाल के सलामी जोड़ीदार थे, लेकिन वह बिना खाता खोले आउट हो गए. आज यह देखना दिलचस्प होगा कि सैमसन को फिर एक बार मौका मिलता है या फिर वह बेंच पर लौट जाएंगे.

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत ने रविवार को वर्षा से बाधित दूसरे टी-20 मैच में एक बार फिर श्रीलंका के आक्रमण को विफल करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की. मेजबान टीम शानदार शुरुआत के बावजूद 161 रन ही बना सकी और भारत को जीत के लिए 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य मिला. यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 30 रन बना डाले और बाकी का काम सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने पूरा किया. सूर्या ने 12 गेंद पर 26 रनों की पारी खेली और हार्दिक ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

IND vs PAK: 18 साल बाद फिर भारत और पाकिस्तान खेल सकते हैं टेस्ट मैच, ये है समीकरण

कौन हैं Sarabjot Singh? जिन्होंने भारत को दिलाया पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक

खलील अहमद को मिल सकता है मौका

गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और इसमें कोई विशेष बदलाव की गुंजाइश नहीं है. तेज गेंदबाजी इकाई में खलील अहमद को इस्तेमाल किया जा सकता है. रियान पराग ने पहले मैच में तीन विकेट चटकाए थे, हालांकि दूसरे मैच में उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. पांड्या महंगे जरूर साबित हुए हैं, लेकिन दूसरे टी20 में दो ही ओवर में दो विकेट झटके हैं. रवि बिश्नाई से एक बार फिर उम्मीदें होंगी. उन्होंने दूसरे मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे. सिराज अब तक विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए हैं.

शुभमन गिल की हो सकती है वापसी

अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आखिरी मुकाबले के लिए फिट होंगे या नहीं. उनके स्थान पर आए संजू सैमसन को बारिश के कारण अपनी पहली गेंद का सामना करने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा और जब मौका आया तो सैमसन महेश थीक्षाना की एक गेंद को चूक गए और शून्य पर आउट हो गए. अगर आखिरी मुकाबले में गिल की वापसी होती है तो सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है. क्योंकि विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत पहली पसंद बने हुए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ भारत की संभावित XI

शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद.

Sports Trending Video

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola