IND vs SL: भारत ने वनडे में तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रीलंका को 317 रनों से रौंदा

India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गये आखिरी वनडे में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. वनडे क्रिकेट में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है. इसी के साथ टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से अपने कर लिया है.
India vs Sri Lanka 3rd ODI: तिरुवनंतपुरम में खेले गये तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 317 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 2008 में 290 रनों से जीत हासिल की थी. विराट कोहली के नाबाद 166 और शुभमन गिल के 116 रनों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 73 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाये.
भारत से मिले 391 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाजों घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 73 रन पर ही समेट दिया. श्रीलंका ने सिर्फ 37 के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिये थे. सिर्फ तीन श्रीलंकाई बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. श्रीलंका के लिए ओपनर नुवानिडु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 11 और कसुन रजिथा ने नाबाद 13 रन बनाए. इसके अलावा अविष्का फर्नांडो 01, कुसल मेंडिस 04, चरिथ असालंका 01, वानिंदु हसारंगा 01 और चमिका करुणारत्ने 01 रन पर पवेलियन लौटे. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने इस मैच में 10 ओवर में एक मेडन के साथ 32 रन देकर चार विकेट चटकाये. जबकि मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए.
इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 390 रन बनाये. भारत के लिए विराट कोहली की 110 गेंदों में नाबाद 166 रनों की पारी खेली. कोहली ने इस दौरान 13 चौके और 8 छक्के जड़े. उनके अलावा शुभमन गिल ने 116 रनों की शतकीय पारी खेली. गिल ने 14 चौके और दो छक्के लगाए. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 42 रनों का योगदान दिया. वहीं श्रेयस अय्यर ने 38 रन नाबाद पारी खेली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




