IND vs SA T20 Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, राहुल और सूर्यकुमार ने जड़ा अर्धशतक
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी मात दी. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 107 रनों का लक्ष्य दिया. जिसे भारत ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. केएल राहुल और सूर्याकुमार यादव ने शानदार साझेदारी करते हुए अर्धशतक जड़ा. भारत के लिए सबसे अधिक अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके. वहीं चाहर और हर्षल ने 2-2 विकेट लिए.
राहुल ने किया मैच फिनीस, पूरा किया अर्धशतक
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े. राहुल ने छक्के के साथ मैच फिनीस किया.
सूर्याकुमार ने ठोका अर्धशतक
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया है. सूर्या ने 33 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाए.
राहुल-सूर्या की शानदार साझेदारी
भारत के लिए केएल राहुल और सूर्याकुमार यादव शानदार साझेदारी कर रहे हैं. राहुल 44 तो सूर्या 47 रन पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
सूर्यकुमार का शानदार छक्का
कोहली के बाद बैटिंग करने आए सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की. सूर्या ने बैक टू बैक 2 छक्के लगाकर स्टेडियम में तहलका मचा दिया है.
भारत को लगा दूसरा झटका
6ठे के ओवर के पहली ही गेंद पर भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोहली 3 रन बनाकर नॉर्टजे की गेंद पर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव आए क्रीज पर.
भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित शर्मा आउट
पारी का शुरुआत करने आए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. दूसरे ओवर फेंकने आए रबाडा ने रोहित का पवेलियन भेजा. विराट कोहली आए क्रीज पर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए