Live Updates

IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़कर दिलायी जीत

Updated:
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup 2022 : लगभग एक साल के अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से भिड़े तो भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में हार का बदला चुकता किया. हार्दिक पांड्या के कमाल के प्रदर्शन से भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद दिया. गेंदबाजी में भी पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. विराट कोहली अर्धशतक तो नहीं लगा पाये लेकिन आज वे बेहतरीन लय में नजर आये. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 147 रन पर रोक दिया. केएल राहुल शून्य पर आउट हुए और भारत की शुरुआत खराब रही.

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

भारत ने एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से रौंद डाला है. इस जीत के हीरो हार्दिक पांड्या हैं. गेंद से पांड्या ने जहां तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट किया वहीं 17 गेंद पर नाबाद 33 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी. भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट चटकाये.

सूर्यकुमार यादव आउट, टीम इंडिया को चौथा झटका

सूर्यकुमार यादव 18 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम को चौथा झटका लगा है. नसीम शाह ने सूर्या को बोल्ड कर दिया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर हार्दिक पांड्या आये हैं.

टीम इंडिया को तीसरा झटका, विराट कोहली आउट

विराट कोहली 33 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मोहम्मद नवाज की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच पकड़ा. विराट आज लय में दिख रहे थे. उन्होंने 34 गेंद का सामना किया और तीन चौके और एक छक्का लगाया. विराट की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आये हैं.

रोहित शर्मा आउट, भारत को दूसरा झटका

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 18 गेंद पर एक छक्का लगाया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा क्रीज पर आये हैं.

पावर प्ले में भारत ने बनाये 38 रन

टीम इंडिया ने छह ओवर के पहले पावर प्ले में 38 रन बना लिये हैं. इस दौरान भारत को पहले ही ओवर में केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत की खराब शुरुआत, केएल राहुल खाता खोले बिना आउट

भारत को पहले ही ओवर में तगड़ा झटका लगा. पहले ओवर की दूसरी गेंद में केएल राहुल बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गये. नसीम शाह ने राहुल को बोल्ड किया. केएल राहुल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola