IND vs PAK: चिर प्रतिद्वंद्वि होने के बावजूद भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच है मधुर संबंध

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK: चिर प्रतिद्वंद्वि होने के बावजूद भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच है मधुर संबंध

भारत और पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर चिर प्रतिद्वंदी माना जाता है लेकिन इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं. इसकी एक बानगी विराट कोहली और हारिफ रऊफ की मुलाकात के बाद देखने को मिली. मैदान पर दोनों देश के खिलाड़ी कड़ी प्रतिद्वंद्विता करते हैं.

विज्ञापन
undefined

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले विराट कोहली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के पास जाते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और फिर आपस में कुछ बातें करके हंसने लग जाते हैं.

undefined

कोहली ने बाद में पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान से भी मुलाकात की और उनके साथ कुछ पल बिताए. यही नहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रऊफ के साथ पालेकल की पिच को लेकर चर्चा की.

undefined

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच इस तरह की मुलाकात के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है. यह 80 और 90 के दशक के किसी क्रिकेट प्रेमी के लिए हैरानी भरा दृश्य हो सकता है क्योंकि तब इन दोनों देशों के क्रिकेटर सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे से मिलने से कतराते थे. यह अलग बात है कि पर्दे के पीछे उनके बीच अच्छे संबंध थे.

undefined

इमरान खान और वसीम अकरम व्यक्तिगत आमंत्रण पर नयी दिल्ली या मुंबई आते रहते थे. यही नहीं दुबई के होटलों में उनके बीच अच्छी गपशप चलती रहती थी. लेकिन ऐसा वे सार्वजनिक तौर पर नहीं करते थे.

undefined

लेकिन लगता है कि खिलाड़ियों की इस पीढ़ी ने समझ लिया है कि क्रिकेट महज एक खेल है या फिर वे इतने साहसी हो गए हैं कि इस तरह के मामलों में खुद निर्णय ले सकते हैं. कोहली जब खराब दौर से गुजर रहे थे तो पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक्स (पूर्व में टि्वटर) और उनके समर्थन में संदेश जारी किया था.

undefined

सोशल मीडिया पर कोहली और बाबर में सर्वश्रेष्ठ कौन जैसे मसले पर प्रशंसकों के बीच भले ही तीखी प्रतिक्रिया चलती रही हो लेकिन ये दोनों खिलाड़ी इससे अछूते रहे हैं. कोहली ने हाल में पाकिस्तानी कप्तान को वर्तमान समय में सभी प्रारूपों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी करार दिया था.

undefined

बाबर से संवाददाता सम्मेलन में अक्सर कोहली से प्रतिद्वंदिता के बारे में पूछा जाता है. एशिया कप में भी दोनों टीमों के बीच मैच की पूर्व संध्या पर उनसे इस तरह का सवाल किया गया था.

undefined

बाबर ने इसके जवाब में कहा था, ‘जब मैं 2019 में उनसे मिला तो वह चरम पर थे. वह आज भी अपने चरम पर हैं. मैं उनके खेल से कुछ सीखना चाहता हूं. मैं उनसे काफी सीख लेता हूं. वह मेरे सवालों का हमेशा विस्तार से जवाब देते हैं.’

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola