ePaper

IND vs NZ: हाथ में बल्ला उठाए देखते रह गए गिल और उड़ गई गिल्ली, देखें वीडियो

Updated at : 03 Nov 2024 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: हाथ में बल्ला उठाए देखते रह गए गिल और उड़ गई गिल्ली, देखें वीडियो

IND vs NZ: Ajaz Patel with his teammates celebrates the wicket of Shubman Gill

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अजीब ढंग से आउट हुए. एजाज पटेल की एक गेंद को उन्होंने विकेटकीपर के दस्ताने में जाने के लिए छोड़ दिया और वह गेंद उनके स्टंप्स से टकरा गई. उनको इस प्रकार आउट होता देख हर कोई हैरान था.

विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. भारत पहली बार तीन या उससे अधिक मैचों की टेस्ट सीरीज में इस तरह हारा है. न्यूजीलैंड के लिए भी यह भारत में उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इस पूरे सीरीज में स्पिन का सामना करने में नाकाम रही. टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक पारी में 90 का स्कोर बनाया, लेकिन 147 के लक्ष्य का पीछा करते हुए वह अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए. एजाज पटेल ने अपनी फिरकी के जादू में फंसाकर गिल को बोल्ड कर दिया.

IND vs NZ: हास्यास्पद तरीके से आउट हुए गिल

शुभमन गिल का आउट होना एकदम हास्यास्पद था और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने भी उनका मजाक उड़ाया. गिल गेंद को पढ़ने में विफल रहे और चुपचाप देखते रह गए, जबकि गेंद ने उनकी बेल्स उड़ा दी. गिल को इस तरह से आउट होते देख महान सुनील गावस्कर ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. गिल को लगा कि गेंद स्पिन होकर बाहर जाएगी और उन्होंने गेंद को छोड़ दिया. लेकिन गेंद पिच से टकराने के बाद सीधी होकर स्टंप्स से जा टकराई. गिल के चेहरे पर हैरानी थी. वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है.

IND vs NZ: 90 साल में पहली बार, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NZ: तो क्या गलत आउट दिए गए ऋषभ पंत, विवादित फैसले पर भड़के एबी डिविलियर्स

IND vs NZ: गावस्कर ने गिल को दी यह सलाह

गिल के आउट होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेटप्रेमी तरह-तरह के कंमेंट कर रहे हैं. घटना के दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने गिल को क्रिकेट की शिक्षा देने में कोई कोताही नहीं बरती. गावस्कर ने कहा, “हमने कितनी बार गिल को गेंद छोड़ते हुए आउट होते देखा है. स्पिनरों के लिए, तेज गेंदबाजों के लिए… किस गेंद को छोड़ना है और किस गेंद को खेलना है, इस निर्णय पर उन्हें काम करना होगा.”

Mumbai: India’s Shubman Gill walks off the field after losing his wicket

IND vs NZ: टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पूरी तरह फेल

शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में से कोई भी रन नहीं बना पाया, गिल, यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सरफराज खान जैसे खिलाड़ी सस्ते स्कोर पर आउट हो गए. ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भारत को बचाने के लिए एक अच्छी साझेदारी की, लेकिन बाद में एजाज ने पंत को भी आउट कर दिया. भारत पहले ही सीरीज हार चुका था और इस हार ने भारत के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा दिए. इस हार की वजह से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में भी पिछड़ गया है. साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम के हाथ बड़ी निराशा लगी है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola