ePaper

IND vs NZ Final: विश्व विजेता भारत, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

Updated at : 08 Mar 2026 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ Final Live Suryakumar and Mitchell Santner

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव

IND vs NZ Final Live: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है. कीवी टीम को 96 रन से हाराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

विज्ञापन

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार भारत ने ट्रॉफी को अपने नाम किया है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में इंडिया को शानदार जीत मिली. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.

IND vs NZ Final: यहां पढ़िए लाइव कमेंट्री

  • भारत को मिली टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत, 96 रन से न्यूजीलैंड को दी मात, तीसरी बार ट्रॉफी की अपने नाम.
  • न्यूजीलैंड को लगा आठवां झटका, टीम का स्कोर 16 ओवर के बाद 143 रन.
  • न्यूजीलैंड का 141 रन पर 7वां विकेट गिरा, जिमी निशम आउट.
  • 15 ओवर का खेल समाप्त होते ही न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 139 रन छ विकेट के नुकसान पर पहुंच चुका है. कप्तान सैंटनर एख छोर से लड़ाई लड़ रहे हैं.
  • कीवी टीम की हालत बेहद खराब स्थिति है, 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 134 रन 6 विकेट के नुकसान पर है.
  • न्यूजीलैंड टीम को लगा छठा झटका, डेरिल मिचेल ने 17 रन बनाए.
  • कीवी टीम का स्कोर 11 ओवर के बाद 103 रन पर पहुंचा. इसी ओवर में डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह के बीच लफड़ा हुआ.
  • न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा, अबतक पांच कीवी खिलाड़ी पवेलियन लौटे.
  • 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 88 रन पांच विकेट के नुकसान पर पहुंच चुका है.
  • नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 83 रन हो चुका है.
  • भारत को मिला चौथा विकेट मिला, मार्क चैपमैन आउट.
  • न्यूजीलैंड ने पहले पावरप्ले में 52 रन तीन विकेट खोकर बनाए. अक्षर पटेल के नाम दो विकेट.
  • भारत ने चटकाया तीसरा विकेट, न्यूजीलैंड का स्कोर 47 रन तीन विकेट के नुकसान पर है.
  • चार ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 36 रन दो विकेट के नुकसान पर है.
  • न्यूजीलैंड को दूसरा विकेट गिरा, रचिन रविंद्र एक रन बनाकर आउट. कीवी टीम का स्कोर 32-2.
  • न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन आउट.
  • दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या की पिटाई, न्यूजीलैंड का स्कोर दो ओवर के बाद 25 रन.
  • न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू, टीम ने पहले ओवर में 4 रन बनाए.
  • 20वें ओवर में आया शिवम दुबे का तूफान, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रन का लक्ष्य, आखिरी ओवर में आए 24 रन.
  • टीम इंडिया का स्कोर 231 रन हो चुका है, 19 ओवर का खेल समाप्त.
  • टीम इंडिया का 5वां विकेट गिरा, हर्दिक पंड्या 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे, स्कोर 226 रन पहुंचा.
  • 18 ओवर का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 220 रन पहुंचा.
  • 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 211 रन 4 विकेट के नुकसान पर पहुंच चुका है.
  • 16 वे ओवर में भारत को लगे तीन झटके, संजू सैमसन, ईशान किशन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी आउट.
  • ईशान किशन आउट, भारत को लगा तीसरा झटका, ईशान 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
  • टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हुए, टीम इंडिया का स्कोर 203 रन हो गया है.
  • 15 ओवर के खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 203 रन पहुंच चुका है.
  • 15वें ओवर में टीम इंडिया ने स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया है.
  • 14 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 191 रन एक विकेट के नुकसान पर है.
  • भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद 171 रन हो चुका है,संजू सैमसन और ईशान किशन लगा रहे कीवी गेंदबाजों की क्लास.
  • टीम इंडिया की पारी के 12 ओवर समाप्त, भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 161 रन हो चुका है. संजू सैमसन 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
  • 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 137 रन.
  • दस ओवर का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 127 रन एक विकेट के नुकसान पर पहुंच चुका है. संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद.
  • नौ ओवर का खेल हो चुका है, टीम इंडिया का स्कोर 116 रन एक विकेट के नुकसान पर पहुंच चुका है.
  • 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 110 रन पहुंच चुका है.
  • टीम इंडिया ने पार किया 100 रन का आंकड़ा. ईशान किशन क्रीज पर आए.
  • भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
  • 7 ओवर का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 98 रन हो चुका है.
  • पहले पावरप्ले में टीम इंडिया ने बिना विकेट गवाए 92 रन बनाए, यह भारत का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.
  • 18 गेंद में अभिषेक शर्मा ने लगाई फिफ्टी.
  • 10-10 गेंद का कर रहे ओवर, ये क्या हो गया न्यूजीलैंड
  • टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार आग उगल रहे हैं. पांच ओवर के बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 71 रन बना लिए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज लाइन-लैंथ तलाश रहे हैं.
  • टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार आग उगल रहे हैं. पांच ओवर के बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने 71 रन बना लिए हैं. वहीं न्यूजीलैंड के गेंदबाज लाइन-लैंथ तलाश रहे हैं.
  • चौथे ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 51 रन पहुंच गया.
  • तीसरे ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 27 रन बिना किसी नुकसान के पहुंच चुका है.
  • दूसरे ओवर के खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 12 रन बिना किसी नुकसान के.

दोनों कप्तानों के बयान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा पहले बल्लेबाजी करके खुशी हो रही है क्योंकि हम ऐसा काफी अच्छे से करते आ रहे हैं. सेमीफाइनल या फाइनल में बोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा होता है. पिछला मैच अब इतिहास है, यह नया वर्ल्ड कप है और हम इसके लिए बहुत उत्साहित हैं. अभी सिर्फ टॉस का समय हुआ है और स्टेडियम अभी से पूरा भरा हुआ लग रहा है, उम्मीद है कि हम दर्शकों को एक बेहतरीन खेल दिखाएंगे. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.

वहीं कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर बोले हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. पिच काफी अच्छी लग रही है. हम देखेंगे कि क्या यह कुछ मदद करती है और उन्हें एक ऐसे स्कोर तक रोकने की कोशिश करेंगे जिसे हम बाद में बना सकें. टीम के सभी सदस्य अच्छी लय में हैं. हम इसी दिन के लिए खेलते हैं. यह एक बहुत खास मौका है, यह सेमीफाइनल है और सभी सदस्य इससे आत्मविश्वास लेंगे. यह सबसे अहम मंच है और हर कोई इसके लिए तैयार है. मैककोंची नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह डफी खेल रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

भारत को सोपर्ट करने पहुंचे रोहित शर्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया को सोपर्ट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. दोनों ही शाम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला देखने जाएंगे.

मैदान पर पहुंची टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंच चुकी है टीम इंडिया. इस महा मुकाबले के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह और बाकी टीम बस से उतरकर सीधे ड्रेसिंग रूम में चले गए.

चौथी बार फाइनल खेल रहा भारत

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले भारत ने 2007, 2014 और 2024 में फाइनल मुकाबला खेला है. जिसमें से 2007 और 2024 में खिताब को अपने नाम किया है.

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola