ePaper

भारत की जीत के लिए हवन, आरती और पूजा शुरू, सिर चढ़कर बोल रहा क्रिकेट का जुनून

Updated at : 08 Mar 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ CT 2025 Final

IND vs NZ CT 2025 Final: भारत की जीत के लिए पूरा करते फैंस

IND vs NZ CT 2025 Final: रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के लिए फैंस पूजा और आरती कर रहे हैं. एक वीडियो में कई फैंस को भगवान शिव का अभिषेक आरती और भजन करते देखा जा सकता है. यह वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

IND vs NZ CT 2025 Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारती जीत की दुआ हो रही है. भारतीय फैंस पूजा-पाठ करने में लगे हैं. कई जगहों पर हवन, आरती और रुद्राभिषेक भी किया गया है. एक जगह टीम इंडिया की जर्सी पहने एक फैन को भगवान शिव की पूरा करते देखा गया. उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्रिकेट प्रशंसक भारत की जीत के लिए आरती करते हुए देखे गए और इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

ग्रुप मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था

वैसे तो भारत ने इसी टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया है, लेकिन फाइनल में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है. भारतीय टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को लेकर जज्बाती होने से बचना होगा और टीम के सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. भारत के लिए न्यूजीलैंड हमेशा कठिन चुनौती साबित हुआ है और आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. न्यूजीलैंड ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में भारत के खिलाफ चार में से तीन मुकाबले जीते हैं.

पूजा का वीडियो यहां देखें…

भारत की सबसे बड़ी ताकत इस समय उसकी स्पिन चौकड़ी है, जो दुबई की सपाट पिच पर काफी कामयाब रही है. भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है. ऐसा लगता है कि फाइनल में भी टीम इंडिया चार स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों का संयोजन लेकर ही उतरेगी. अगर फाइनल उसी पिच पर खेला जाता है जहां भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था तो ये चारों गेंदबाज फिरकी के जाल में कीवी टीम को बुरी तरह फांस सकते हैं. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम में भी सेंटनर, ब्रेसवेल, रचिन और ग्लेन फिलिप्स जैसे दिग्गज स्पिनर हैं.

25 साल पहले फाइनल में न्यूजीलैंड से हारा था भारत

न्यूजीलैंड के लिये सबसे बड़ी उम्मीद केन विलियमसन और रचिन रविंद्र की बल्लेबाजी होगी. दोनों अब तक कई बड़ी पारियां खेल चुके है. रचिन ने इसी टूर्नामेंट में दो शतक भी जड़े हैं, हालांकि भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला था. पिछले साल टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने भारत को काफी परेशान किया था और एक बार फिर वे 2000 के बाद पहली बार आईसीसी वनडे खिताब जीतने की कोशिश में उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. पच्चीस साल पहले नैरोबी में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को हराकर नॉकआउट टूर्नामेंट जीता था.

टीमें इस प्रकार हैं

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड : मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola