IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत, पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिये फिट, नेट पर की गेंदबाजी

भारत को सुपर 12 के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीतना जरूरी है.
IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने महीनों बाद बुधवार को पहली बार नेट में गेंदबाजी की जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टी20 विश्व कप मैच के लिये टीम में बतौर ऑल राउंडर उनकी वापसी की संभावनायें बढ़ गयी हैं.
अगर उन्हें टीम में चुना जाता है तो भारत को जरूरी छठे गेंदबाज का विकल्प मिल जायेगा. भारत को सुपर 12 के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीतना जरूरी है.
हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे जिससे टीम का संतुलन बिगड़ गया था. हार्दिक ने अंतिम बार जुलाई में श्रीलंका शृंखला में गेंदबाजी की थी और मुंबई इंडियंस के लिये इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में एक भी ओवर नहीं डाला था.
We are back!
A fun drill to start our session. #TeamIndia #T20WorldCup pic.twitter.com/lCmla6hcfT
— BCCI (@BCCI) October 27, 2021
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक के कंधे में चोट भी लग गयी थी और स्कैन के लिये जाने के कारण वह भारत की पारी के बाद मैदान में नहीं उतर सके थे.
बुधवार को हार्दिक ने स्ट्रेंथ एंव कंडिशनिंग कोच सोहुम देसाई और फिजियो नीतिन पटेल के मार्गदर्शन में फिटनेस ड्रिल की. इसके बाद उन्होंने नेट पर भुवनेश्वर कुमार और शारदुल ठाकुर को करीब 20 मिनट तक गेंदबाजी की.
भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री और मेंटोर महेंद्र सिंह धोनी भी हार्दिक को अभ्यास करते देख रहे थे. हार्दिक ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ से थ्रोडाउन का सामना किया.
पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेले थे लेकिन आठ गेंद में महज 11 रन बनाकर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके. फिटनेस चिंताओं के कारण टी20 विश्व कप के लिये चुनी गयी टीम में हार्दिक को शामिल किये जाने के बाद काफी आलोचना हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




