IND vs ENG: विराट कोहली की छुट्टी पर बीसीसीआई का आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
IND vs ENG: विराट कोहली की छुट्टी पर बीसीसीआई का आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर इंग्लैंड के खिलाफ पूरे टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया है. बीसीसीआई ने आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया. टीम के लिए सही बात यह है कि चोटिल रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी हो गई है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है. विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर पूरे सीरीज से नाम वापस ले लिया है. इसी वजह से कोहली दोनों शुरुआती टेस्ट मैच से चूक गए थे. कोहली के अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. ये तीन मुकाबले राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे. टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि चोटिल केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है, हालांकि मैदान पर उतरने के लिए उन्हें मेडिकल टीम से क्लियरेंस की जरूरत होगी. कोहली के टेस्ट सीरीज से अनुपलब्ध रहने के फैसले पर बीसीसीआई ने कहा कि वे पूर्व कप्तान के फैसले का सम्मान और समर्थन करते हैं.

बीसीसीआई ने कही यह बात

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि सीनियर चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के अंतिम तीन टेस्ट के लिए भारत की टीम की घोषणा की है. बयान में कहा गया कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से शेष सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है. रवींद्र जड़ेजा और केएल राहुल की भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करती है.

Also Read: IND vs ENG: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, विराट कोहली पूरे सीरीज से बाहर, इस तेज गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री

श्रेयस अय्यर हुए बाहर

हालांकि, बीसीसीआई ने बाकी मैचों से श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति के पीछे का कारण नहीं बताया. अय्यर ने पहले दो टेस्ट में 35, 13, 27 और 29 का स्कोर बनाया है. दूसरी ओर राहुल और जडेजा चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए. भारत ने विजाग में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज बराबर कर ली है. बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को आवेश खान की जगह पहली बार टीम में शामिल किया गया है.

15 फरवरी से शुरू होगा तीसरा मुकाबला

तीसरा टेस्ट 15 फरवरी, 2024 को राजकोट में शुरू होगा, जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 07 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. भारत तीसरे टेस्ट मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगा. टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह दी गई है.

Also Read: IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एक और स्टार बल्लेबाज चोट के कारण सीरीज से बाहर

भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola