IND vs ENG: KL Rahul नहीं, रांची में यह खिलाड़ी बिखेरेगा जलवा, बीसीसीआई ने दी अपडेट

Johannesburg: India's batsman KL Rahul watches his shot goes over the boundary during the first day of the 2nd Test Cricket match between South Africa and India at the Wanderers stadium in Johannesburg, South Africa, Monday, Jan. 3, 2022.AP/PTI(AP01_03_2022_000177A)
भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज में भारतीय टीम अच्छे लय में नजर आ रही है. वहीं ये खबर निकल के सामने आ रही है कि केएल राहुल (KL Rahul ) को चौथे टेस्ट में भी आराम दिया गया है. वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं है. केएल राहुल जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं.
KL Rahul will not play in Ranchi: भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज में भारतीय टीम अच्छे लय में नजर आ रही है. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार कमबैक करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम चौथे टेस्ट के लिए मंगलवार को रांची पहुंच चुकी है. वहीं ये खबर निकल के सामने आ रही है कि केएल राहुल (KL Rahul ) को चौथे टेस्ट में भी आराम दिया गया है. वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं है. केएल राहुल जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. वह तीसरे टेस्ट में भी टीम से बाहर थे. वहीं बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया था कि राहुल ने पिछले सप्ताह 90 प्रतिशत फिटनेस हासिल कर ली थी. मगर उन्हें पूरी तरह से फिट होने में अभी समय लगेगा. जिसे देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें चौथे टेस्ट मैच से बाहर रखा है. उनकी जगह मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ने का मौका मिला है. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने कहा कि लंबी सीरीज को देखते हुए बुमराह को रिलीज किया गया है. वहीं केएल राहुल को फिटनेस के चलते चौथे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है. इतना ही नहीं धर्मशाला में होने वाले आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में वह खेलेंगे या नहीं ये उनकी फिटनेस पर निर्भर होगा.
रजत पाटीदार हो सकते हैं प्लेइंग 11 से बाहर
बता दें, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की टीम में वापसी हुई है, उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से पहले रिलीज कर दिया गया था. तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल की स्थान पर देवदत्त पडिक्कल को टीम के साथ जोड़ा गया था. पडिक्कल टीम के साथ जुड़े रहेंगे और चौथे टेस्ट में उन्हें डेब्यू का मौका भी मिल सकता है. वहीं रजत पाटीदार को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. प्लेइंग 11 में मौका मिलने के बाद भी रजत अपने बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके हैं. चार पारियों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है.
रांची टेस्ट 23 फरवरी से होगा शुरू
रांची टेस्ट जीतने के बाद पांचवा टेस्ट मुकाबला भारत के लिए केवल औपचारिकता रह जाएगा. रांची टेस्ट शुक्रवार 23 फरवरी से शुरू होने वाला है. माना जा रहा है कि स्टार तेज गेंदबाज के कार्य प्रबंधन के लिए उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है. इस टेस्ट सीरीज के बाद अधिकतर खिलाड़ी अगले दो महीनों तक आईपीएल में खेलते दिखेंगे. बता दें कि बुमराह पिछले साल अधिकतम समय तक चोट के कारण मैदान से बाहर रहे थे.
जसप्रीत बुमराह हैं सीरीज के टॉप विकेट टेकर
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही इस सीरीज में बुमराह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और वर्तमान में 17 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बुमराह ऐसे में टॉप पर हैं, जब भारतीय पिचों पर परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल रहती हैं. बुमराह ने तीन टेस्ट मैचों में 80.5 ओवर फेंके हैं. मुकेश कुमार रांची टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे. उन्हें तीसरे टेस्ट में बंगाल की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए रिलीज किया गया था.
चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
इंग्लैंड टेस्ट टीम
जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, डैन लॉरेंस, गस एटकिंसन.
भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रन से जीता)
2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (भारत 106 रन से जीता)
3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रन से जीता)
4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची
5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




