ePaper

IND vs BAN: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर बहाया पसीना, देखें PICS

Updated at : 06 Dec 2022 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs BAN: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेट पर जमकर बहाया पसीना, देखें PICS

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बुधवार को खेलीे जाने वाले दूसरे वनडे से पहले नेट पर जमकर अभ्यास किया है. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों को टिप्स दे रहे थे. शिखर धवन ने भी जमकर अभ्यास किया और उनसे दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन
undefined

टीम इंडिया दूसरे वनडे में जब बांग्लादेश से भिड़ेगी तो उसकी नजरें जीत पर होगी. पहले वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. जहां खराब बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया 186 रनों पर ही ऑलआउट हो गयी थी. दूसरे मैच से पहले अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया.

undefined

नेट सत्र में चीफ कोच राहुल द्रविड़ अपने सहयोगियों के साथ खिलाड़ियों को टिप्स दे रहे थे. शिखर धवन ने स्वीप और रिवर्स स्वीप का जमकर अभ्यास किया और वह वनडे वर्ल्ड कप से पहले इसमें महारत हासिल करना चाहते हैं. कुलदीप सेन ने भी गेंदबाजी में काफी अभ्यास किया. श्रेयस अय्यर बाहर हो गये हैं तो शार्दुल ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

undefined

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने की बात कर रही है लेकिन इस योजना को कम मैचों मे ही आजमाया गया है. मीरपुर की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नहीं थी, लेकिन यह इतनी बुरी भी नहीं थी कि इसमें सिर्फ 186 रन बनाये जाये. इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे युवाओं को आराम देने का तत्कालीन चयन समिति का निर्णय चौंकाने वाला रहा है.

undefined

चयनकर्ताओं के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा द्वारा दिया गया तर्क यह था कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद इन खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया है. भारतीय शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों के साथ मुख्य समस्या यह है कि वह शुरुआत में बहुत ज्यादा डॉट गेंद खेल रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने 42 ओवर की बल्लेबाजी में लगभग 25 ओवर डॉट गेंद खेली. बाकी के आठ ओवर को भी जोड़ दे तो टीम ने लगभग 200 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया.

undefined

आधुनिक समय के क्रिकेट में जब इंग्लैंड हर तरह से सभी प्रारूपों में आक्रामक रवैया अपना रहा है तब भारतीय टीम एक कदम आगे और चार पीछे ले जा रही है. राहुल को विकेटीकीपिंग का जिम्मा सौंप कर टीम ने लचीलापन रूख अपनाने की जगह यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि राहुल और धवन दोनों को विश्व कप के अंतिम एकादश में कैसे फिट किया जाये.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola