ePaper

IND vs AUS T20: रिंकू सिंह बनाम सीन एबॉट, इन खिलाड़ियों की टक्कर होगी देखने लायक

Updated at : 25 Nov 2023 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS T20: रिंकू सिंह बनाम सीन एबॉट, इन खिलाड़ियों की टक्कर होगी देखने लायक

Visakhapatnam: India's Ravi Bishnoi celebrates with teammates after taking the wicket of Australia's Matthew Short during the first T20 International cricket match of a T20I series between India and Australia, at the Dr. Y. S. Rajashekar Reddy ACA–VDCA International Cricket Stadium, in Visakhapatnam, Thursday, Nov. 23, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI11_23_2023_000230A)

रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी. यह केवल दो टीमों की भिड़ंत नहीं, बल्कि कुछ खिलाड़ियों की भी आपसी टक्कर होगी. भारतीय गेंदबाजों को पिछले मुकाबले से सीख लेकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन
undefined

रविवार को दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारत, ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसने की तैयारी में होगा. पहले मैच में टीम इंडिया ने दो विकेट से जीत दर्ज की. रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई. इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 80 रन बनाए. उनका भरपूर साथ ईशान किशन ने दिया और उन्होंने ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा.

undefined

भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस की शतकीय पारी के दम पर 208 रन बनाए. भारत ने 209 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया. दूसरे टी20 में भी भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा, बशर्ते गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा.

undefined

टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ी हैं. बल्लेबाजों ने पहले मैच में खुद को साबित कर दिया है. अब गेंदबाजों की बारी है. ऑस्ट्रेलिया की पावर हिटिंग से निपटने का जिम्मा अब युवा गेंदबाजों के कंधों पर होगा. दूसरे मुकाबले में कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की टक्कर देखने लायक होगी.

undefined

सूर्यकुमार यादव बनाम तनवीर संघा

सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर भारत को पहले टी20 में रोमांचक जीत दिलाई. दाएं हाथ के बल्लेबाज की 42 गेंदों में 80 रनों की पारी ने सीरीज के शुरुआती मैच में टीम इंडिया का बढ़त दिला दी. विश्व कप अभियान के बाद, सूर्यकुमार यादव ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है और रविवार को अपने प्रदर्शन को दोहराने का लक्ष्य रखेंगे. हालांकि सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर तनवीर संघा से निपटना होगा. लेग स्पिनर ने विशाखापत्तनम में शुरुआती गेम में चार ओवरों में 47 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं.

undefined

रिंकू सिंह बनाम सीन एबॉट

रिंकू सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मैच में फिनिशर की भूमिका में थे. उन्होंने टीम की नैया को पार लगाया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 14 गेंदों में 22 रनों की तेज पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. एक बार फिर भारत रिंकू सिंह पर भरोसा करेगा. भारत या तो पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ना चाहेगा या मजबूती से लक्ष्य का पीछा करेगा. हालांकि, तिरुवनंतपुरम में रिंकू सिंह को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट से चुनौती का सामना करना पड़ेगा. एबॉट ने पहले मैच में 43 रन देकर एक विकेट चटकाया.

undefined

ईशान किशन बनाम जेसन बेहरेनडॉर्फ

ईशान किशन ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई. इस खिलाड़ी ने 39 गेंदों में 58 रनों की तेज पारी खेलकर मेन इन ब्लू के लिए 208 के विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करने की नींव रखी. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि वह रविवार को दूसरे टी20 मैच में भी इसी लय को बरकरार रखेंगे. ईशान किशन के सामने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ की चुनौती होगी. बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज पहले मैच में सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सबसे किफायती साबित हुआ. बेहरेनडोर्फ ने अपने निर्धारित चार ओवरों में 6.20 की इकॉनमी से 1/25 का आंकड़ा पेश किया.

undefined

जोश इंगलिस बनाम अक्षर पटेल

जोश इंगलिस ने 50 में से 110 रन की धमाकेदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 208 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपनी हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भारतीय गेंदबाजों की कुटाई कर दी. अगले मैच में भारतीय गेंदबाजों के निशाने पर इंगलिस होंगे. भारतीय टीम इस बल्लेबाज को रोकने के लिए स्पिनर अक्षर पटेल की चालाकी और विविधता पर भरोसा कर सकती है.

undefined

स्टीव स्मिथ बनाम अर्शदीप सिंह

डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी संभाली है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने संयमित पारी खेली और 41 गेंदों में 52 रन बनाए. जोश इंगलिस के साथ स्टीव स्मिथ ने न केवल ऑस्ट्रेलियाई पारी को स्थिर किया बल्कि एक बड़े स्कोर के लिए मंच भी तैयार किया. भारत पावरप्ले के दौरान स्मिथ के प्रभाव को नियंत्रित करने और शुरुआती छह ओवरों में मेहमान टीम की रन गति को कम करने के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की मदद लेना चाहेगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola