ePaper

IND vs AUS : टीम इंडिया को झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

Updated at : 05 Dec 2020 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS : टीम इंडिया को झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

IND vs AUS, Ravindra Jadeja ruled out, Shardul Thakur, Team India squad, T20I series against Australia, Mitchell Starc, bouncer, bcci : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में धमाकेदार जीत के लिए टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और पहले मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले रविंद्र जडेजा पूरे सीरीज से बाहर हा गये हैं. बीसीसीआई ने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. जडेजा की जगह टी20 सीरीज में शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में धमाकेदार जीत के लिए टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी और पहले मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले रविंद्र जडेजा पूरे सीरीज से बाहर (Ravindra Jadeja ruled out) हो गये हैं. बीसीसीआई ने देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. जडेजा की जगह टी20 सीरीज में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को टीम में शामिल किया गया है.

मिशेल स्टार्क की बाउंसर से जडेजा के सिर पर लगी चोट

मालूम हो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में जडेजा को भारतीय पारी के आखिरी ओवर में मिशेल स्टार्क की बाउंसर से चोट लगी. जडेजा विकेट के बीच दौड़ते हुए दर्द से कराहते दिखे. हेलमेट में गेंद लगने के बाद जडेजा ठीक दिखे और ड्रेसिंग रूम में लौट गये. जडेजा ने 23 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सात विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार जीत में जडेजा की बड़ी भूमिका रही.


Also Read: India vs Australia 1st T20I Cricket Score Online : चहल और नटराजन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक मुकाबले में भारत 11 रन से जीता

जडेजा के ‘कनकशन’ विकल्प के तौर पर मैदान पर आये चहल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में जडेजा के चोटिल होने के बाद यजुवेंद्र चहल मैदान पर उतरे. चहल ने अपने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किये और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये.

आईसीसी के नये नियम के तहत चहल उतरे मैदान पर

जडेजा के चोटिल होने के बाद उनके विकल्प के तौर पर यजुवेंद्र चहल आईसीसी के नये नियम के तहत टीम में शामिल हुए. पिछले साल जुलाई में ही आईसीसी ने किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगने पर उसके विकल्प को उतारने की अनुमति दी थी.

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से वनडे सीरीज में हराया.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola