IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का विशाल लक्ष्य, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Thiruvananthapuram: India's Yashasvi Jaiswal celebrates his half century during the second T20 International cricket match of a T20I series between India and Australia, at the Greenfield International Stadium, in Thiruvananthapuram, Sunday, Nov. 26, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar) (PTI11_26_2023_000234B)
भारत ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 235 रन बनाए. भारत के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 58, यशस्वी जायसवाल ने 53 और इशान किशन ने 52 रन का योगदान दिया. रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में नौ गेंद में नाबाद 31 रन बनाये.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 आई में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 236 रन बनाने होंगे. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

भारत की ओर से टॉप तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवाल ने क्रीज पर आते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. उन्होंने एक छोर से जोरदार प्रहार किया, जबकि दूसरे छोर से रुतुराज गायकवाड़ ने उनका भरपूर साथ दिया.

जायसवाल ने 25 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली. उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए. उसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन ने कई शानदार शॉट दिखाए ईशान किशन 32 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के जड़े.

इसके बाद गायकवाड़ ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया. गायकवाड़ 43 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने छक्के से शुरुआत की, लेकिन वह 10 गेंद पर 19 रन ही बना सके.

आखिरी ओवर में हिटिंग के लिए रिंकू सिंह को तिलक वर्मा के ऊपर प्रमोट किया गया. रिंकू सिंह ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और 9 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली. रिंकू ने चार चौके और दो छक्के लगाए. आज उनका स्ट्राइक रेट 344.44 था. तिलक वर्मा ने भी आते ही छक्का लगाया.

T20I पारी में शीर्ष तीन बल्लेबाजों का 50 से अधिक स्कोर
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, एडिलेड, 2019
बरमूडा बनाम बहामास, कूलिज, 2021
कनाडा बनाम पनामा, कूलिज, 2021
बेल्जियम बनाम माल्टा, जेंट, 2022
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023

भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
3 – बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007 (सहवाग, गंभीर, युवराज)
3 – बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2019 (रोहित, राहुल, कोहली)
3 – बनाम नीदरलैंड, सिडनी, 2022 (रोहित, कोहली, सूर्यकुमार)
3 – बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023 (जायसवाल, गायकवाड़, किशन)

IND बनाम AUS T20I में पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर
235/4 – भारत, तिरुवनंतपुरम, 2023
208/3 – ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
208/6 – भारत, मोहाली, 2022
201/7 – ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013
197/5 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2016
194/5 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2020
190/4 – भारत, बेंगलुरु, 2019

T20I में भारत के लिए पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर
260/5 बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
240/3 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2019
237/3 बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2022
235/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
234/4 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023

T20I में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पारी का सर्वोच्च स्कोर
243/6 – न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018
235/4 – भारत, तिरुवनंतपुरम, 2023
221/5 – इंग्लैंड, बर्मिंघम, 2018
219/7 – न्यूजीलैंड, डुनेडिन, 2021
214/6 – न्यूजीलैंड, क्राइस्टचर्च, 2010

ऐसे आगे बढ़ी भारतीय पारी
ओवर 1-6 : 77/1 (रन रेट : 12.83)
ओवर 7-11: 29/0 (रन रेट : 5.8)
ओवर 12-20 : 129/3 (रन रेट : 14.33)

टी-20 में रिंकू सिंह 19-20 ओवरों में बल्लेबाजी करते हैं
रन : 93
गेंदें : 28
आउट : 1 बार
स्ट्राइक रेट : 332.14
चौका/छक्का : 9/8
डॉट बॉल : 4
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




