IND vs AUS T20: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 161 रन का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर का अर्द्धशतक

Updated:
विज्ञापन
IND vs AUS T20: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 161 रन का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर का अर्द्धशतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत काफी खराब रही. 100 रन के स्कोर के अंदर आधी टीम पवेलियन लौट गई. श्रेयस अय्यर ने अर्द्धशतक जड़ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

विज्ञापन
undefined

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 ओवरों में 161 रन का टारगेट दिया है. भारत की शुरुआत काफी खराब रही.

undefined

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए. जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 रन और गायकवाड़ ने 12 गेंद पर 10 रन बनाए.

undefined

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर शुरू में काफी स्लो खेल रहे थे. उन्होंने एक छोर को थामे रखा, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. सूर्यकुमार यादव 5 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.

undefined

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी की. सूर्या के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए. उन्होंने एक शानदार चौका जरूर लगाया, लेकिन वह भी छह रन के निजी स्कोर पर टिम डेविड को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए.

undefined

एक समय भारत का स्कोर 55/4 हो गया था. उसके बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कुछ उम्दा शॉट लगाए और प्रेशर को कम करने का प्रयास किया. उन्होंने श्रेयस के साथ 43 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. लेकिन 24 के निजी स्कोर पर वह भी एरोन हार्डले का शिकार हो गए.

undefined

अक्षर पटेक को जिस उम्मीद से टीम में शामिल किया गया था, उन्होंने उस उम्मीद को कायम रखने का प्रयास किया. अक्षर ने 21 गेंद पर 31 रनों की शानदार पारी खेली और श्रेयस अय्यर के साथ 46 रनों की साझेदारी की. अक्षर के आउट होने के बाद टीम की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गइ.

undefined

भारत को छठा झटका 19वें ओवर में लगा, जब अक्षर आउट हुए. उसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और वह भी आखिरी ओवर में चलते बने. रवि बिश्नोई के रूप में भारत को आठवां झटका भी आखिरी ओवर में ही लगा.

undefined

भारत यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका है. इस सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे है. यह मुकाबला औपचारिकता मात्र है. लेकिन सूर्यकुमार यादव अपनी कप्तानी में यह आखिरी मैच जरूर जीतना चाहेंगे. क्योंकि उन्हीं की अगुवाई में टीम को दक्षिण अफ्रीका में टी20 सीरीज खेलनी है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola