ePaper

क्या दक्षिण अफ्रीका की टीम चोकर्स का धब्बा हटा पाएगी, फाइनल में पहुंचने की क्या है उम्मीद?

Updated at : 30 Oct 2023 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
क्या दक्षिण अफ्रीका की टीम चोकर्स का धब्बा हटा पाएगी, फाइनल में पहुंचने की क्या है उम्मीद?

Chennai: South Africa's batter Keshav Maharaj and Tabraiz Shamsi celebrate after winning the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match against Pakistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Friday, Oct. 27, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_27_2023_000466A)

दक्षिण अफ्रीका अगर एक नवंबर का मैच जीत जाती है तो उसका मनोबल बढ़ेगा क्योंकि वह टाॅप चार की एक टीम को पीछे करेगी और प्वाइंट टेबल में भारत को पछाड़कर रेट रन रेट के आधार पर फिर से शीर्ष पर पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

विश्वकप के लीग मैच 12 नवंबर को समाप्त हो जाएंगे, हालांकि नवंबर के पहले सप्ताह में यह लगभग तय भी हो जाएगा कि टाॅप चार टीम कौन-कौन होगी. बात अगर दक्षिण अफ्रीका की करें, तो यह टीम अभी प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर है. दक्षिण अफ्रीका ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से उसे पांच मैच में जीत और एक में हार नसीब हुई है. एक नवंबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के साथ भिड़ रही है, यह मैच दोनों ही टीम के लिए बहुत खास होगा क्योंकि प्वाइंट टेबल में दोनों आसपास हैं. यह दोनों ही टीम का सातवां मैच होगा.

undefined

दक्षिण अफ्रीका अगर एक नवंबर का मैच जीत जाती है तो उसका मनोबल बढ़ेगा क्योंकि वह टाॅप चार की एक टीम को पीछे करेगी और प्वाइंट टेबल में भारत को पछाड़कर रेट रन रेट के आधार पर फिर से शीर्ष पर पहुंच जाएगी.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दक्षिण अफ्रीका अपने अब तक के प्रदर्शन को इस बार परिणाम में बदलेगी. अगर टीम न्यूजीलैंड के साथ मैच जीत जाती है, तो उसका सेमीफाइनल में जाना तय हो जाएगा. पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका का भारत के साथ मुकाबला होना है और यह मुकाबला दोनों ही टीम जीतना चाहेगी. भारतीय टीम अभी तक अजेय रही है.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों पर गौर करें तो इस विश्व कप में उसके जीत का प्रतिशत 83.333 है. जबकि सभी विश्व कप का रिकाॅर्ड देखें तो दक्षिण अफ्रीका के जीत का प्रतिशत 61.429 है. के बैटर क्विंटन डि काॅक सबसे अधिक 431 रन बनाकर टाॅप पर हैं.

undefined

दक्षिण अफ्रीका की टीम पर रंगभेदी नीति के कारण 1969-70 में प्रतिबंध लगा दिया गया था. 1991 में टीम पर से प्रतिबंध हटा और 1992 में टीम सेमीफाइनल में पहुंची. लेकिन फाइनल तक का सफर वह तय नहीं पाई क्योंकि इंग्लैंड ने उसे 19 रन से हरा दिया था. दक्षिण अफ्रीका 10 प्वाइंट के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर थी.

undefined

दक्षिण अफ्रीका अगर टाॅप पर रही तो उसका मुकाबला चौथे नंबर की टीम से होगा, वहीं अगर वह दो नंबर पर रही तो उसका मुकाबला तीसरे नंबर की टीम से होगा.

undefined

1996 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में टाॅप पर थी, बावजूद इसके उसने विश्वकप नहीं जीता. 1996 का विश्वकप श्रीलंका ने जीता था.

undefined

2019 के विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल भी नहीं खेल पाई थी, बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भी आज तक दक्षिण अफ्रीका ने कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है, जिसकी वजह से उसपर चोकर्स का ठप्पा लगा है. उम्मीद की जा रही है कि इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका कुछ चेंज करेगा

Also Read: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड सबसे खतरनाक, दो बार खराब शुरुआत के बाद भी बना चैंपियन
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola