ePaper

ICC Women's Rankings: स्मृति मंधाना टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे नंबर पर

Updated at : 20 Sep 2022 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
ICC Women's Rankings: स्मृति मंधाना टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे नंबर पर

आईसीसी की ओर से जारी की गयी नवीनतम रैंकिंग में स्मृति मंधाना को फायदा मिला है. मंधाना टी20 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दूसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं. इसके साथ ही वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना सातवें नंबर पर पहुंच गयी हैं.

विज्ञापन

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की महिला क्रिकेट की नवीनतम विश्व रैंकिंग में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे नंबर पर पहुंच गयी हैं. जबकि वनडे रैंकिंग में मंधाना सातवें स्थान पर पहुंच गयी हैं. बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 111 रन बनाये थे. इस प्रदर्शन के दम पर वह दो पायदान आगे बढ़ने में सफल रहीं.

हरमनप्रीत को भी मिला फायदा

वनडे में पूर्व में नंबर एक पर काबिज रह चुकी स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 91 रन की मैच विजेता पारी खेली थी जिससे उन्हें तीन स्थान आगे बढ़ने में मदद मिली. अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर एकदिवसीय मैचों में चार पायदान ऊपर नौवें स्थान पर जबकि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर पहुंच गयी हैं.

Also Read: स्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला टीम की अगली कप्तान, बीसीसीआई शीर्ष परिषद सदस्य की भविष्यवाणी
यास्तिका भाटिया भी आठ पायदान ऊपर

होव में भारत की सात विकेट से जीत में अर्धशतक जड़ने वाली विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया आठ पायदान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गयी हैं. दीप्ति गेंदबाजों की सूची में भी छह पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गयी हैं. टी20 रैंकिंग में हरमनप्रीत बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर 14वें जबकि गेंदबाजों में रेणुका सिंह तीन स्थान आगे 10वें और स्पिनर राधा यादव चार पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गयी हैं.

स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर 41 वें नंबर पर

ऑलराउंडर की सूची में स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर संयुक्त 41वें स्थान पर हैं. टी20 ऑलरांडर रैंकिग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी अब भी पहले नंबर पर बरकरार हैं. ऑलराउंडर्स में न्यूजीलैंड की सोफिया डेवाइन नंबर वन पर काबिज हैं. गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड की सोफी एस्क्लेस्टन पहले स्थान पर हैं. केवल गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पांच में कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं है.

Also Read: Jemimah Rodrigues: मुझे हरमनप्रीत या स्मृति मंधाना बनने की जरूरत नहीं, जानें जेमिमा ने ऐसा क्यों कहा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola