ICC Rankings: रविंद्र जडेजा बने दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर, श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2022 3:31 PM

विज्ञापन

रविंद्र जडेजा जहां 406 अंकों के साथ ऑलराउंडरों की सूची में टॉप पर पहुंच गये हैं, वहीं श्रीलंका के खिलाफ पूर्व कप्तान कपिल देव का टेस्ट में सबसे अधिक विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बड़ा इनाम मिला है. आईसीसी (ICC Rankings) की ताजा रैंकिंग में रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गये हैं.

आर अश्विन को एक स्थान का नुकसान

रविंद्र जडेजा जहां 406 अंकों के साथ ऑलराउंडरों की सूची में टॉप पर पहुंच गये हैं, वहीं श्रीलंका के खिलाफ पूर्व कप्तान कपिल देव का टेस्ट में सबसे अधिक विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है. अश्विन 347 अंकों के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.

Also Read: India vs Sri Lanka, 1st Test: रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज हुए अनोखा रिकॉर्ड, 49 साल बाद दोहराया इतिहास

आईसीसी ने अपने बयान में क्या बताया

आईसीसी ने एक बयान में कहा, रविंद्र जडेजा का श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में टेस्ट शृंखला में प्रदर्शन शानदार रहा. इसकी बदौलत वह एमआरएफ टायर्स आईसीसी पुरूष खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए.

बल्लेबाजी रैंकिंग में भी जडेजा की लंबी छलांग

रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंडरों की सूची में नंबर पर पहुंचने के साथ-साथ बल्लेबाजी रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाया है. जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाये थे जिसकी वजह से वह बल्लेबाजी रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 54वें से 37वें स्थान पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने नौ विकेट भी लिये जिससे गेंदबाजों की रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंचे. इससे वह जैसन होल्डर को हटाकर एक बार फिर शीर्ष हरफनमौला बन गए. होल्डर फरवरी 2021 से नंबर वन पायदान पर बने हुए थे.

जडेजा दूसरी बार ऑलराउंडरों की सूची में टॉप पर

रविंद्र जडेजा आईसीसी की ऑलराउंडरों की सूची में दूसरी बार टॉप पर पहुंचे हैं. जडेजा अगस्त 2017 में भी शीर्ष पर पहुंचे थे और एक सप्ताह तक रहे थे. भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 222 रन से जीता. जडेजा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola