ePaper

ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने वनडे में लगायी लंबी छलांग, टॉप 10 में केवल विराट-रोहित, देखें पूरी सूची

Updated at : 24 Aug 2022 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने वनडे में लगायी लंबी छलांग, टॉप 10 में केवल विराट-रोहित, देखें पूरी सूची

ICC ODI Rankings टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है. जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 154 रन बनाने के बावजूद अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं.

विज्ञापन

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 45 स्थान की छलांग लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी ताजा वनडे रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इस 22 वर्षीय बल्लेबाज ने जिंबाब्वे के खिलाफ हाल में समाप्त हुई एकदिवसीय शृंखला में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने हरारे में खेले गए आखिरी वनडे मैच में इस प्रारूप में अपना पहला शतक (97 गेंदों पर 130 रन) बनाया था.

वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में विराट-रोहित

आईसीसी ताजा वनडे रैंकिंग में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 744 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. उन्हें जिंबाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी छठे स्थान पर बने हुए हैं. उन्हें भी जिंबाब्वे दौरे से विश्राम दिया गया था.

Also Read: ‘आप अपना बल्ला अंपायर को क्यों दिखा रहे थे?’ ईशान किशन के सवाल पर शुभमन गिल ने यूं दिया जबाव
undefined

शिखर धवन को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है. जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 154 रन बनाने के बावजूद अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं. उन्होंने पहले और तीसरे वनडे में अर्धशतक जमाया था.

बाबर आजम अब भी टॉप पर

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कुल 891 रेटिंग अंकों के साथ वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं. उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन का नंबर आता है जिनके 789 रेटिंग अंक हैं. तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डीकॉक हैं. उसके बाद पाकिस्तान इमाम उल हक चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप में केवल बुमराह

आईसीसी की ताजा गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के केवल जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. बुमराह चौथे स्थान पर बने हुए हैं. जबकि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चोटी पर काबिज हैं. दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बने हुए हैं.

ऑलराउंडरों की सूची में टॉप 10 में एक भी भारतीय नहीं

आईसीसी की ताजा ऑलराउंडरों की सूची में टॉप 10 में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं. जबकि सूची में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन नंबर एक पर बने हुए हैं. दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी और तीसरे स्थान पर राशिद खान हैं. हार्दिक पांड्या को दो स्थान का नुकसान हुआ और 14वें नंबर पर पहुंच गये हैं. जबकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को एक स्थान का लाभ हुआ है और 19वें नंबर पर पहुंच गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola